नई दिल्ली 5 अगस्त (Gehu Teji Mandi Report ): देश में पिछले कुछ सप्ताह से गेहूं की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। कारोबारियों का मानना है कि गेहूं के ऊंचे भाव पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार इसके आयात शुल्क में कटौती करने अथवा स्टॉक लिमिट लगाने के साथ कई और कदम उठाने पर बाध्य हो सकती है, ताकि देश के कई हिस्सों में सस्ते गेहूं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
जानकारी के लिए आपको बता दे मई में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर तुरंत प्रभाव से गेहूं निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया था । सरकार द्वारा गेहूं निर्यात पर रोक के बावजूद कीमतें फिर एक बार तेजी का रुख कर लगातार आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। सरकार की लगातार गेहूं की कीमतों पर नज़र बनी हुई है । ऐसे में गेहूं कारोबारी सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी सख्त कदम को लेकर आशंकित है ।
बाजार भागीदारों का कहना है कि अगर गेहूं की कीमतें कम नहीं होती हैं तो सरकार की ओर से निजी कारोबारियों को केंद्रीय पूल से कुछ अतिरिक्त गेहूं दिए जाने और ज्यादा गेहूं रखने पर लगाम लगाने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कारोबारियों का कहना है कि अगर सरकार इस तरह के कुछ कदम उठाती है तो त्योहारों के सीजन में आटे का भाव बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा, जो अगस्त से शुरू हो रहा है।
अभी भारत गेहूं के आयात पर 40% आयात शुल्क लगाता है। यदि सरकार द्वारा इसे कम किया जाता है या फिर पूरी तरह हटा दिया जाता है तो भी विदेशी गेहूं 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल से कम में नहीं मिलेगा । फिलहाल देश में गेहूं का दाम घरेलू बाजारों में 2250 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है ।
गेहूं का आज का भाव Wheat Price Report Today
देश की प्रमुख मंडियों में गेंहू (WHEAT) का रेट इस प्रकार चल रहा है..
गेहूं मंडी | गेहूं का ताज़ा भाव |
बूंदी | 2180 से 2240 |
जुलाना | 2400 |
हरदोई | 2380 |
तरावडी | 2021 |
डबरा | 2320 से 3301 |
ग़दर वाड़ा | 2274 से 2280 |
इटारसी | 2276 से 2346 |
करोंद | 2141 से 2388 |
खरगोन | 2251 से 2352 |
खिरकिया | 2261 से 2259 |
मंदसौर | 2301 से 2575 |
पिपरिया | 2280 से 2335 |
सिनवार | 1966 से 2166 |
सीहोर | 2307 से 2851 |
सेंधवा | 2400 |
शुजालपुर | 2380 |
टीकमगढ़ | 2330 से 2335 |
टीमरानी | 2294 से 2295 |
विदिशा | 2346 से 3150 |
आदम नगर | 2395 से 2505 |
दिग्रस | 2410 |
उज्जैन | 2078 से 2447 |
अटरू | 2205 से 2314 |
बड़ी सादड़ी | 2349 से 2361 |
बयाना | 2250 से 2255 |
बेगू | 1970 |
भीलवाड़ा | 2100 से 2250 |
बीकानेर | 2190 |
बूंदी | 2221 से 2240 |
चोमेहला | 2288 |
छोटी सादड़ी | 2353 से 2436 |
देई | 2246 |
दूनी | 2170 |
फतेहनगर | 2230 से 2314 |
गंगापुर सिटी | 2200 से 2249 |
इंदौर | 2140 |
इटावा | 2220 से 2323 |
कमान | 2105 से 2115 |
खानपुर | 2271 से 2341 |
महोबा | 2185 से 2206 |
मंडावरी | 2170 से 2230 |
नीतू भाई | 2218 से 2238 |
नोखा | 2050 |
प्रतापगढ़ | 2250 से 2370 |
श्री डूंगरगढ़ | 2000 |
श्री खानपुर | 2181/2200 |
टोंक | 2181 से 2210 |
उदयपुर | 2190 से 2200 |
औरैया | 2265 से 2350 |
बस्ती | 2400 से 2450 |
गाजियाबाद | 2150 |
जालौन | 2301 |
लखीमपुर खीरी | 2350 |
सफदरगंज | 2300 |
तुलसीपुर | 2015 |
G.K. औरंगाबाद | 2700 |
अंजनी,औरंगाबाद | 2700 |
हल्द्वानी (मिल क्वालिटी) | 2540+20 |
जसपुर (मिल क्वालिटी) | 2540+30 |
काशीपुर (मिल क्वालिटी) | 2540+25 |
किच्छा (मिल क्वालिटी) | 2520+20 |
जयपुर | 2350 |
हैदराबाद | 2730/2820 |
बंगलौर | 2690/2780 |
मुंबई | 2525 |
जलगांव | 2500 |
वाराणसी | 2700 |
औरंगाबाद | 2700 |
रायपुर | 2580 |
जबलपुर | 2535/2540 |
निमरानी | 2450 |
रावतसर | 2211 से 2250 |
नोहर | 2121/2251 |
संगरिया | 2175 से 2260 |
हनुमानगढ़ | 2200 से 2297 |
श्री गंगानगर | 2201 से 2350 |
सादुलशहर | 2060 से 2231 |
रायसिंहनगर | 2066 से 2254 |
अनूपगढ़ | 2120 से 2250 |
केसरीसिंहपुर | 2195 से 2230 |
अलवर | 2300/2325 |
भरतपुर | 2100 से 2225 |
सिरसा | 2200 से 2230 |
ऐलनाबाद | 2180 से 2211 |
सिवानी | 2250 से 2280 |
नरवाना | 2370 |
भूना | 2411 |
जरूरतमंद देशों को गेहूं निर्यात में मिली सहूलियत
हालांकि जरूरतमंद देशों को गेहूं निर्यात में सहूलियत मिली है इधर आटा भी निर्यात में जा रहा है । जुलाई के पहले सप्ताह तक 2 लाख मीट्रिक टन तक निर्यात हो चुका था । उत्पादक मंडियों में गेहूं की आपूर्ति अब घटने लगी है , निर्यातक गेहूं की लिवाली लगातार कर रहे हैं , जिसके चलते तीन दिन पहले यहां 2550 रुपए प्रति कुंतल मिल पहुंच में व्यापार हो गया था , जो अब मुनाफावसूली की बिकवाली से 2500 रुपए रह गया है । ग्रैन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वास्तविकता यह है कि यूपी , एमपी , बिहार की मंडियों में 2325/2350 रुपए प्रति क्विंटल तक रैक पॉइंट पर क्वालिटी अनुसार गेहूं के भाव हो गए हैं , इसे देखते हुए इसी लाइन पर गेहूं 2450 रुपए बनने के बाद फिर से बाजार बढ़ जाएगा ।
Also Read : देश की प्रमुख सरसों उत्पादक मंडियो में आज का सरसों रेट