ताज़ा खबरें:

Edible Oil Price: सस्ता होगा खाने का तेल, सरकार ने तेल कंपनियों को 10 रुपये की कटौती के दिये निर्देश

Jagat Pal

Follow Us

Edible Oil Price Reduce News: देश में खाने-पीने की वस्तुओं में बढती महंगाई को काबू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में कदम उठाते हुए सरकार ने तेल कंपनियों को खाद्य तेलों की कीमतों में 10-12 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के सख्त निर्देश दिए है।

---विज्ञापन---

दरअसल, खाद्य तेल की कीमतों को लेकर कल 4 अगस्त को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा SEAI, IVPA और SOPA सहित प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई जिसमें खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में गिरावट के बीच खुदरा कीमतों में कमी पर चर्चा की गई। कंपनियों के साथ खाद्य सचिव की कल हुई इस बैठक में खाद्य तेल निर्माताओं ने वैश्विक कीमतों में कमी को ध्यान में रखते हुए खाद्य तेल की खुदरा कीमतों में 10-12 रुपये की कटौती करने पर अपनी सहमति व्यक्त की है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की बीते एक महीने में विभिन्न खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में तकरीबन 300-450 डॉलर प्रति टन की गिरावट आई है।

भारत में खाद्य तेल का आयात

भारत खाद्य तेलों का एक प्रमुख आयातक देश है और अपने यहाँ खाद्य तेल की कुल खपत का लगभग दो-तिहाई तेल विदेशों से आयात किया जाता है, बीते कुछ महीनों से रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध और इंडोनेशिया द्वारा अन्य देशों को पाम तेल (Palm Oil) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाये जाने के कारणों के चलते तेल की कीमतों में भारी कीमतों में वृद्धि देखी गई थी ।

---विज्ञापन---

हालाँकि, हाल ही में इंडोनेशिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की कीमतों को कम करने के उद्देश्य से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध को हटा दिया है और साथ ही निर्यात शुल्क में कटौती कर दी है। इससे खाद्य तेल की कीमतों में और भी कमी आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े: गेहूं के ऊंचे भाव पर काबू पाने को केंद्र कर सकता है आयात शुल्क में कटौती, देखें ताज़ा तेजी-मंदी रिपोर्ट

सरकार ने जारी किये खाद्य तेल में कटौती के निर्देश

खाद्य मंत्रालय ने तेल कंपनियों से खाद्य तेलों के दाम 8-10 रु प्रति किलो तक कम करने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों को आगामी दो सप्ताह में इसे आवश्यक रूप से लागू करने को कहा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले भी सरकार ने जुलाई में फूड ऑयल (Food Oil) बनाने वाली एक हफ्ते के अंदर 10 रुपये प्रति लीटर तक की रेट में कटौती के निर्देश दिए गये थे। Also Read : Edible Oil Price- खाद्य तेलों की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की कटौती, देखें क्या है नये रेट

---विज्ञापन---

क्या कहना है सरकार का?

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती को लेकर सरकार का रुख एकदम साफ़ है, हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल निर्यातक देश यानि इंडोनेशिया द्वारा शिपमेंट पर प्रतिबंध को हटाए जाने के बाद सूरजमुखी और सोया तेलों की आपूर्ति आसान हो गई है।जिसके चलते वैश्विक खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक़ वैश्विक खाद्य तेल की कीमतों में आई इस गिरावट का लाभ आम भारतीय उपभोक्ताओं को भी मिलना चाहिए। जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में खाद्य तेल की कीमतों में अभी और भी मंदी की गुंजाइश है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now