ताज़ा खबरें:

इस Cryptocurrency ने किया मालामाल, एक सप्ताह में 1000 रुपये को बना दिया 3000 करोड़

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) ने बहुत से लोगों को किस्मत बदली है, तो वहीं बहुत से लोगों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। इस समय दुनिया में कई तरह की क्रिप्टोकरेंसी प्रचलन में हैं, जो काफी प्रचलित भी हैं। इनमें बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरम (Etherum) जैसी मेनस्ट्रीम क्रिप्टोकरेंसी हैं तो दूसरी तरफ मीमकॉइन (Memecoin) और अल्टकॉइन (Altcoin) के चर्चे भी हैं। इन सब के बीच कई नई क्रिप्टोकरेंसी एकता (Ekta) आ रही हैं, जो जबरदस्त वाला रिटर्न दे रही हैं । जी हाँ एकता (Ekta) क्रिप्टोकरेंसी के नए टोकन में पिछले सात दिन में 2.9 अरब फीसदी की तेजी आई है ।

सात दिनों में इतनी बढ़ी वैल्यू एकता क्रिप्टोकरेंसी की

Ekta Cryptocurrency: कॉइनमार्केटकैप (Coimmarketcap) पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, Ekta Token की Value महज सात दिन पहले 0.00000001396 डॉलर थी, जो अभी 0.4077 डॉलर पर आ चुकी है । यह एक सप्ताह में 2,893,266,376 फीसदी की तेजी है । इसका मतलब हुआ कि एक सप्ताह पहले अगर किसी ने इस टोकन में 1000 रुपये लगाए तो उसका इन्वेस्टमेंट अभी बढ़कर 2,989.32 करोड़ रुपये हो चुका होगा ।

Ekta Cryptocurrency Value Chart
Ekta Cryptocurrency Value Chart by coinmarketcap.com

अभी भी ऑल टाइम हाई से इतना नीचे

एकता की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह फिजिकल एसेट्स (Physical Asstes) और कम्यूनिटीज (Communities) को ऑन-चेन बनाने पर केन्द्रित ब्लॉकचेन (Blockchain) है. इस टोकन की जल्दी ही पब्लिक लिस्टिंग होने वाली है. अभी तक इसने सीड फंडिंग और प्राइवेट सेल से 50 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम जुटाने में सफलता हासिल की है. पिछले एक सप्ताह के दौरान हैरान करने वाली तेजी के बाद भी अभी यह टोकन अपने पुराने ऑल-टाइम हाई (Ekta All Time High) से नीचे ही है. अपने ऑल-टाइम हाईपर जाने के लिए अभी इसे 96 फीसदी और ऊपर उठना होगा.

बस इतना ही है इस क्रिप्टो का एमकैप

हालांकि इस टोकन का क्रिप्टोमार्केट में हिस्सा बहुत कम है। अभी इसका एमकैप (Ekta Coin MCap) 50 लाख डॉलर से कम है. अभी इसके 12,097,924 टोकन सप्लाई में हैं। प्रोजेक्ट डिटेल्स के अनुसार, इसके ज्यादा से ज्यादा 420,000,000 टोकन की ही सप्लाई की जा सकती है ।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now