ताज़ा खबरें:

Dairy Farmers: सरकार ने गाय-भैंस के दूध की MSP बढ़ाई, जानिए नए रेट्स

Jagat Pal

Follow Us

Himachal Budget 2024: हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के डेयरी किसानों (Dairy Farmers) को तोहफा देते हुए गाय-भैंस के दूध की MSP में बढ़ोतरी की है। इससे प्रदेश के हज़ारों किसानों को लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शनिवार को अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए कई ऐलान किए गए।

दूध की MSP देने का ऐलान

मुख्यमंत्री गाय के दूध और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की। प्रदेश में 1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध का मूल्य 36 रुपए लीटर से बढ़ाकर 45 रुपए करने की घोषणा की गई। जबकि भैंस का दूध 36 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए लीटर पर खरीदेगी सरकार। CM सुक्खू ने कहा कि देश में पहली बार दूध का समर्थन मूल्य दिया गया है। साथ ही उन्होंने , आज के बजट में गोवंश के लिए 1,200 रुपये प्रति गोवंश अनुदान देने की भी घोषणा की ।

दूध गंगा योजना के तहत 2024-25 के दौरान कांगड़ा के डंगवार में मिल प्लांट की स्थापना की भी घोषणा। इस प्लांट की दूध उत्पादन क्षमता 1 लाख लीटर होगी। जिसे 3 लाख तक बढ़ाया जाएगा। यहां दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे। स्थानीय युवाओं को मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट तक दूध पहुंचाने के लिए रेफ्रीजरेटर वैन की खरीद पर 50 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना (Rajiv Gandhi Prakriyat Kheti Yojana) की भी घोषणा की, इस योजना के तहत राज्य में किसानों को प्राकृतिक खेती (Natura Farming) तकनीकों के लिए प्रशिक्षित दिया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 36,000 किसानों यानी हर पंचायत से 10 किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

साथ ही भेड़ बकरी पालक प्रोत्साहन योजना के तहत 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हिमाचल सरकार ने मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 240 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now