ताज़ा खबरें:

Budget 2022: सरकार घटाएगी अगले वित्त वर्ष के लिए अपनी सब्सिडी, जानें क्या है केंद्र सरकार की तैयारी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली Budget 2022-23: केंद्र की मोदी सरकार 2022-23 में अपने समग्र सब्सिडी बिल (Subsidy Bill) को घटाने पर विचार कर रही है। मिडिया में प्रकाशित खबरों की माने तो इस बार मोदी सरकार अपने आगामी बजट 2022-23 में खाद्य और उवर्रक सब्सिडी (Food and Fertilizer Subsidies) को क्रमश: 2.60 लाख करोड़ एवं 90,000 करोड़ रुपये कर सकती है। जोकि वित्तीय वर्ष 2022 के लिए संशोधित अनुमानों के मुकाबले कम होगी। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट से यह अनुमान लगाया गया है। 

1 फरवरी 2022 को पेश किया जाएगा बजट

रिपोर्ट में जारी तथ्यों के मुताबिक़ मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कुल सब्सिडी ( Subsidy ) बिल तकरीबन 5.35 से 5.45 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जिसे सरकार अगले वित्त वर्ष में कम करना चाहती है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि आगामी आम बजट एक फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। इस बार के वित्त मंत्री कोरोना से प्रभावित अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बजट घोषणाएं करेंगी। इस बार के आम बजट के तुरंत बाद देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यह बजट लोक लुभावन होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसे भी पढ़े: Agri Budget 2022-23: इस बार मोदी सरकार बजट में किसानों को दे सकती है ये खुशखबरी, जानें क्या है सरकार का प्लान

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनुमान

एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए खाद्य सब्सिडी बिल के संशोधित अनुमानों में करीब 3.90 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जो बजट में किए गए 2.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। लेकिन वित्त वर्ष 2021 के 4.22 लाख करोड़ रुपये से कम है। इसके अलावा रिपेार्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) की कुल लागत 1.47 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now