ताज़ा खबरें:

एग्री कमोडिटी 15 दिसंबर: सरसों, सोयाबीन, सोया तेल और पाम तेल लेटेस्ट मार्केट रिपोर्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

टुडे एग्री कमोडिटी हिंदी न्यूज़ 15 दिसंबर 2021:-

सरसों लेटेस्ट रिपोर्ट: COOT के अनुसार सरसो उत्पादन 110 लाख टन तक पहुंच सकता है, ऊँचे भाव के चलते इस बार सरसों (Mustards) की रिकॉर्ड बुवाई से इस बार रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है । सरसों की सीज़नल तेजी अब दिसंबर अंत तक समाप्त हो सकती है। कल सरसो में तेजी का माहौल देखने को मिला जयपुर में सरसो का भाव 50 रूपए बढ़कर 8200 रुपये पर पंहुचा वहीं सरसो तेल और खल में ग्राहकी रुकी । स्टॉकिस्ट की बिकवाली बढ़ने से आगे सरसो में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है । ट्रेडिंग के नजरिये से खरीदारी कर ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली करें।

सोयाबीन लेटेस्ट रिपोर्ट: सटोरियों की बिकवाली के चलते वायदा में गिरावट कल जनवरी वायदा अनुबंध 177 अंक गिरकर 6260 पर बंद हुआ । वायदा में बिकवाली के चलते प्लांटों ने भाव घटाए 6570 किया महाराष्ट्र के कीर्ति प्लांट ने भाव 230 रूपए कम करके घटे भाव पर किसान की बिकवाली और घट सकती है । सोया डीओसी और सोया तेल की मांग कमजोर पड़ने प्लांटों की मांग सिमित घटे भाव पर मांग फिर निकलने की उम्मीद जिससे सोयाबीन में फिर मजबूती आएगी । जनवरी अनुबंध 6220 के निचे बंद होने पर ही मंदी बढ़ेगी?

सोया तेल लेटेस्ट रिपोर्ट: वहीं अर्जेंटीना, अमेरिका और ब्राज़ील में बायो फ्यूल कमजोर डिमांड, विदेशी बाजारों में गिरावट और सप्लाई बढ़ने से सोया तेल में गिरावट वैश्विक स्तर पर तिलहन उत्पादन बढ़ने से खाद्य तेलों की सप्लाई बढ़ने का अनुमान मैडेट में बदलाव से सोया तेल का एक्सपोर्ट बढ़ेगा । आज सोया तेल वायदा में कमजोरी के चलते एमपी और महाराष्ट्र ने भाव कम किये। कांडला पोर्ट भी रिफाइंड सोया तेल के भाव 5 रूपए प्रति 10 किलो गिरकर 1190 पर दर्ज किया गया सोया तेल के सप्लाई डिमांड को देखते हुए बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं । सोया तेल के भाव अपने सपोर्ट के करीब हैं अगर जनवरी अनुबद्ध 1170 के निचे टिका रहा तो आगे गिरावट बढ़ सकती है। और अगर इन स्तरों पर सपोर्ट मिला तो थोड़ी रिकवरी आ सकती है।

पाम तेल लेटेस्ट रिपोर्ट: प्रतिद्वंदी तेलों में मंडी से मलेशिया पाम तेल में लगातार दूसरे दिन गिरावट 1-15 दिसंबर के एक्सपोर्ट में 5.7% की गिरावट का अनुमान मलेशिया में उत्पादन का पीक सीज़न अब ख़तम होने की कगार पर है, जानकर मान रहे हैं के यहाँ से मलेशिया पाम तेल में अब ज्यादा मंदी की उम्मीद नहीं । विदेशी बाज़ारों की मंदी का आसार घरेलु बाजार पर भी पड़ा पाम तेल के हाजिर भाव आज 5-10 रूपए की गिरावट के साथ दर्ज किया गया । कांडला पोर्ट पर रिफाइंड पाम के भाव 5 रूपए गिरकर प्रति 10 किलो गिरकर 1155 पर मिला । सीपीओ वायदा अपने सपोर्ट 1090 के करीब बंद हुआ । ऐसे में अगर 1090 के निचे भाव फिसला तो आगे और गिरावट आने का अनुमान।

ये भी पढ़े : NCDEX MCX 15 दिसंबर: ग्वार कॉटन सोयाबीन धनिया कमोडिटी मार्केट वायदा बाजार लाइव रिपोर्ट

नोट : व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें..

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now