ताज़ा खबरें:

PM Kisan की 10वीं किस्त जल्द रिलीज होने वाली है , किसान ध्यान में रखे योजना से जुड़ी ये 11 महत्वपूर्ण बातें

Jagat Pal

Follow Us

पीएम किसान की दसवीं किश्त ताजा न्यूज़: उम्मीद की जा रही है की पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त की राशि दिसम्बर 2021 के दुसरे या तीसरे हफ्ते में जारी कर दी जायेगी। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 10 वीं किस्त की राशि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी महीने में जारी की जायेगी। योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लाभार्थी किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर pmkisan.gov.in. लोगिन कर प्राप्त कर सकते है ।

---विज्ञापन---

इसे भी जाने : इस तारीख को मिलेगी पीएम किसान की 10वीं किस्त

पीएम-किसान योजना से सम्बन्धित 11 महत्वपूर्ण बातें

आइये जाने! पीएम-किसान योजना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें, जिन्हें आपको याद रखना चाहिए। वे इस प्रकार हैं:-

  1. PM किसान स्कीम के अंतर्गत, सभी भूमिधारी किसानो के परिवारों को 6000 रुपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, ये किस्त हर चार महीने मे 2000-2000 रुपए की तीन सामान किस्तों में दी जाती है.
  1. यह योजना देश भर के किसानो को सालाना 6000 रुपए की न्यूनतम राशी प्रदान करती है, यह राशी किसानो के बैंक अकाउंट मे सीधा ट्रान्सफर की जाती है.
  2. 24 February 2019 मे जब PM किसान योजना शुरू की गयी थी तब इसका लाभ केवल छोटे ओर सीमांत किसान परिवारों को ही मिल सकता था. जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की संयुक्त भूमि होती थी. इस योजना को बाद मे 1 जून 2019 मे संशोधित कर के सभी किसान परिवारों के लिए विस्तृत किया गया. उसमे चाहे उनकी जमीन का आकर कुछ भी हो.
  3. PM किसान लाभार्थीयों को यह जानकारी होनी चाहिए की ज्यादा पारदर्शिता को लाने के लिए लाभार्थी किसानों की सूचियों को पंचायत मे भेजा जायेगा. इसके अलावा केंद्र ओर राज्य शासित प्रदेश SMS के जरिये लाभार्थियों को लाभ मंजूरी की जानकारी देंगे.
  4. इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण ओर शहरी कृषि योग्य भूमि मे कोई अंतर नही है, दोनों भूमि इस योजना के अंतर्गत आते है इस योजना की शर्त के अनुसार शहरी क्षेत्रों वाली जमीन असल रूप से कृषि भूमि होनी चाहिए.
  5. जो जमीन कृषि योग्य नही है उन भुमिधारियों को इस योजना के लाभ से दूर रखा गया है.
  6. यह ध्यान रहे जो भूमि गैरकृषि उदेश्य के लिए उपयोग मे है, वह भूमि इस योजना के लाभ से बाहर रहेगी.
  7. इस योजना के तहत लाभार्थी परिवारों की पहचान की जिम्मेवारी पूरी तरह राज्य ओर केद्र सरकारों की है.
  8. यह ध्यान रखे कि जिन लाभार्थियों किसान परिवारों का नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे परिवार सूची में नाम शामिल करने के लिए अपने जिलों में जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा किसान इस योजना से सम्बन्धित जानकारी के लिए PM-KISAN वेब-पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें .
  9. राज्य क्षेत्र सरकारें लाभार्थी द्वारा दी गई सूचना की असलियत जानने के लिए व उससे समबधित जानकारी के बारे मे निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
  10. सभी किसान अपना PM Kisan आधार e KYC जल्द से जल्द पूरा करवा लें .

इस योजना से सम्बंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए इस pmkisan.gov.in वेब पोर्टल को खोले..

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now