ताज़ा खबरें:

राजस्थान सिंचाई पानी के निर्धारण के लिए 30 नवंबर को होगी भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड की बैठक

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़ न्यूज़ भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड: राजस्थान को अलगे महीने मिलने वाले सिंचाई पानी के निर्धारण के लिए BBMB (Bhakra Beas Management Board) की बैठक 30 नवम्बर को होगी. वर्तमान में बारह जनवरी 2022 तक इंदिरा गांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया है .

---विज्ञापन---

वर्तमान में आईजीएनपी (Indira Gandhi Nahar Pariyojana) में 7750 क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाया जा रहा है. वहीं भविष्य में बांधों में आवक बढ़ने पर जनवरी में समीक्षा बैठक करके आगे के रेग्यूलेशन पर चर्चा करने की बात अधिकारी कह रहे है. सिंचाई पानी मिलने से अभी किसान रबी फसलों की बिजाई के कार्य में लगे हुए है .

हनुमानगढ़ रबी फसल बिजाई रकबा

हनुमानगढ़ जिले में इस बार सिंचाई पानी की कमी के चलते किसानों ने कम पानी वाली फसलों की बिजाई पर अधिक जोर दिया है .एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार गेहूं की बिजाई का रकबा घटा है तो वहीं दूसरी तरफ सरसों के रकबे में बढ़ोतरी हुई है.

फसल2021-222020-21
गेहूं1,10,000 हैक्टेयर2,70,000 हेक्टेयर
सरसों2,00,000 हेक्टेयर1,35,000 हेक्टेयर
26 नवंबर तक जिले में कुल बिजाई रकबा

ये भी पढ़े : नरमा का भाव 28 नवंबर 2021: कपास तेजी मंदी लेटेस्ट रिपोर्ट, जानिए राजस्थान हरियाणा की मंडियों के आज के ताजा रेट क्या है?

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now