ताज़ा खबरें:

राजस्थान सरकार ने अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मांगी 757 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 04 नवंबर को वर्ष 2021 में मानसून के दौरान अतिवृष्टि (Heavy Rain) एवं बाढ़ के कारण प्रदेश में हुए फसलों, जान-माल और मकानों इत्यादि को हुए नुकसान प्रभावित क्षेत्रों को राहत प्रदान के लिए भारत सरकार से 757 करोड़ रुपये की अतरिक्त सहायता राशि की मांग की है । गहलोत सरकार ने इसके लिए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से भेजे जाने वाले ज्ञापन का अनुमोदन कर दिया है ।

---विज्ञापन---

राजस्थान के 07 जिलों के 3,704 गांवों में 12.11 लाख काश्तकार हुए प्रभावित

मिडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रस्तावित ज्ञापन में मानसून सीजन 2021 राजस्थान प्रदेश के कई जिलो में अत्यधिक बारिश और बाढ़ आने से राजस्थान के 07 जिलों के तक़रीबन 3,704 गांवों में 12.11 लाख काश्तकार प्रभावित हुए हैं। इस आपदा के कारण इन जिलो में फसलों की खराबी के अलावा मानव क्षति, पशुधन की हानि के साथ-साथ मकानों एवं सार्वजनिक परिसम्पत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है।

प्रभावित जिलों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार से अतिरिक्त सहायता की मांग करते हुए ज्ञापन तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार, फसलों को हुए नुकसान के क्रम: में सर्वाधिक तकरीबन 443 करोड़ रुपये की सहायता कृषि आदान अनुदान के लिए मांगी गई है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now