ताज़ा खबरें:

आधुनिक कृषि 2021: किसान डिवाइस के जरिये जान सकेंगे की जमीन को कितनी खाद पानी की है जरूरत

Jagat Pal

Follow Us

आधुनिक कृषि डिवाइस 2021: खुशखबरी ! किसान अब एंड्राइड मोबाइल के जरिये जान सकेंगे की जमीन को कितनी खाद पानी की जरूरत है। जी हाँ आपने सही पढ़ा सूरत की एक स्टार्टअप एग्रीवाइज (AGRIWYZ) कंपनी ने ऐसी आधुनिक कृषि डिवाइस (Modern Agriculture Equipment) बनाया है, जो की मिट्टी में नमी व उर्वरक (Moisture and Fertilizer) की स्थिति के बारे में जानकारी देने में सक्षम है। उत्कर्ष मधु की बनाई यह डिवाइस बताएगी कि खेत को कितने पानी और खाद की जरूरत है? जिसके पश्च्यात किसान सही समय पर सही मात्रा में जमीन को खाद-पानी दे सकेंगे ।

---विज्ञापन---

आधुनिक कृषि डिवाइस का लाभ

  • इस डिवाइस के इस्तेमाल से किसान कृषि भूमि की वास्तविक स्थिति के बारे में जान सकेंगे, जिससे वो ज्यादा पानी व अधिक खाद के इस्तेमाल से बच सकेंगे।
  • खेती की लागत में कमी आएगी और आय बढ़ेगी।
  • मिट्टी की उर्वरा क्षमता बनी रहेगी।
  • इस डिवाइस से किसानों की लागत करीब 55 फ़ीसदी तक कम हो सकती है।

कैसे काम करेगा यह मॉडर्न एग्रीकल्चर डिवाइस

स्टार्टअप एग्रीवाइज (Agriwyz) द्वारा बनाया गया यह मॉडर्न एग्रीकल्चर डिवाइस एंड्राइड मोबाइल ऐप से कनेक्ट होगा ।  इस डिवाइस के सेंसर को जमीन में गाड़ने से मोबाइल पर मिट्टी में नमी और उर्वरक की मौजूदा स्थिति की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी और साथ ही यह बताएगा कि जमीन में खाद पानी ज्यादा है या कम है ।

डिवाइस कब होगा लॉन्च

उत्कर्ष मधु द्वारा डी जानकारी के मुताबिक इस डिवाइस को इस्तेमाल करने के लिए अक्टूबर 2021 में लांच किया जाएगा। इस डिवाइस को डिवलप करने में एसोसिएशन फॉर हारनेसिंग इनोवेशन एंड एंटरप्रिन्योरशिप (अशाइन) ने सहयोग किया है । उत्कर्ष ने कहा कि डिवाइस तैयार करने से पहले किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझा और फिर उन्ही के अनुरूप डिवाइस डिवेलप किया है।

Web Title: Modern Agriculture 2021 Farmers will be able to know through the device how much fertilizer water is needed for the land

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now