ताज़ा खबरें:

मंडियों से जुड़ी बड़ी खबर: वीकेंड लॉकडाउन में कृषि मंडियों को अनिवार्य सेवाओं में किया शामिल

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर 16 अप्रैल: राजस्थान सहित पुरे देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लागने के लिए राज्य सरकार द्वारा कड़े कदम उठाये गये है । जिसके चलते राज्य में दिनांक 16.04.2021 (शुक्रवार) सांय 6:00 बजे से दिनांक 19.04.2021 (सोमवार) प्रातः 5:00 बजे तक संपूर्ण प्रदेश में वीकेंड (Week End) कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

राजस्थान वीकेंड लॉकडाउन के सम्बन्ध में गृह विभाग द्वारा जारी आदेश की कॉपी आप नीचे दिए ट्विट में देख सकते है। 

Breaking News : कृषि उपज मंडियों में कामकाज रहेगा जारी 

मंडियों से जुड़ी बड़ी खबर : संपूर्ण प्रदेश में आज सांय 6:00 बजे से 19 अप्रैल (सोमवार) प्रातः 5:00 बजे तक वीकेंड (Week End) कर्फ्यू लागू रहेगा। अभी-अभी मिली ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ द्वारा कृषि मंडियों को अनिवार्य सेवाओं में शामिल करने की मांग उठाई गई थी, जिसे सरकार द्वारा मान लिया है। 

जिसके बाद अब कल शनिवार को कोविड गाइड लाइन की पूर्ण पालना के साथ प्रदेश की सभी मंडियों में कारोबार चालू रहेगा . इसे भी देखें : मंडी भाव 16 अप्रैल 2021: सरसों में तेजी का दौर जारी, देखें प्रमुख फसलों के ताजा रेट अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को देखें..

---विज्ञापन---

मंडियों में करनी होगी गाइडलाइन की पूरी पालना

कृषि उपज मंडियों में कोरोना नियमों के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करनी होगी. गाइडलाइन के मुताबिक अनाज मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करना होगा. प्रदेश में कल शनिवार को सभी 247 कृषि उपज मंडियों में कामकाज जारी रहेगा. हालांकि कुछ मंडियों में अपने स्तर पर वीकेंड का अवकाश घोषित किया हुआ है. इसलिए किसान मंडी में जाने से पहले सम्बन्धित मंडी समिति से इसके बारें में जानकारी अवश्य ले लें .

Web Title : Big news related to mandis: Agri mandis included in mandatory services in weekend lockdown

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now