हाइलाइट्स
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भेड़, बकरी और सूअर पालन में लगे लोगों और किसानों को लोन देता है.
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए.
- पात्र आवेदक को 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है.
- अच्छा क्रेडिट स्कोर चाहिए और पहले से किसी लोन का बकाया नहीं होना चाहिए.
Loan For Sheep, Goat And Pig Farming: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भेड़, बकरी और सूअर पालन करने वाले किसानों को लोन देता है. बैंक के मुताबिक पात्र आवेदक को कम से कम 50 हजार रुपये और अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अच्छा होना चाहिए.
यह लोन भेड़, बकरी या सूअर पालन में सक्रिय लोगों और किसानों के लिए है. यदि आप भी इस व्यवसाय से जुड़े है और फार्म बनाने और बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते है, तो उससे पहले लोन पात्रता की शर्तें, राशि और ज़रूरी दस्तावेज़ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान लें.
यह लोन किसे और कहाँ मिलता है?
देश में कई सरकारी और अधिकृत बैंक पात्र ग्राहकों को भेड़, बकरी और सूअर पालन के लिए लोन देते हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) उनमें से एक है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए क्रेडिट सुविधा वाली लोन स्कीम बताई गई है, जो इस काम में लगे लोगों और किसानों को वित्तीय सहायता देती है.
बैंक का कहना है कि योजना का मकसद पशुधन फार्म बनाना, उनका विस्तार करना और उन्हें आधुनिक बनाना है. अधिक जानकारी के लिए ग्राहक यूनियन बैंक की शाखा में जा सकते हैं.
पात्रता की शर्तें एक नज़र में
| जानकारी | डिटेल |
|---|---|
| बैंक | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
| कौन आवेदन कर सकता है | भेड़, बकरी और सूअर पालन में सक्रिय व्यक्ति और किसान |
| उम्र | कम से कम 18 साल, अधिकतम 60 साल |
| क्रेडिट स्कोर | अच्छा होना चाहिए |
| पुराना लोन | पहले से किसी लोन का बोझ या बकाया नहीं होना चाहिए |
| नागरिकता | भारतीय |
| लोन की राशि | 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये |
| ब्याज दर और चुकाने की अवधि | ऋण की ब्याज दर ऋण राशि और अवधि के आधार पर अलग-अलग होती है. |
| ज़रूरी दस्तावेज़ | पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, आय का प्रमाण और यदि लागू हो तो संपार्श्विक से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने होंगे. |
| आवेदन कैसे करें | बैंक में जाकर जानकारी ले सकते हैं |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.unionbankofindia.bank.in |
बैंक पात्रता देखे बिना लोन नहीं देता. दूसरे बैंकों की शर्तें यहाँ दी गई शर्तों से अलग हो सकती हैं, पर लोन लेने वाले का भारतीय होना सभी के लिए ज़रूरी बताया गया है.
कितने रुपये तक का लोन मिल सकता है?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस योजना में पात्र आवेदक को कम से कम 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है.
अलग-अलग बैंकों के लोन देने का तरीका और राशि अलग हो सकती है. असल में कितना लोन मंज़ूर होगा, यह आवेदक की पात्रता, वित्तीय ज़रूरत और चुकाने के इंतज़ाम पर टिका है.
लोन लेने के लिए दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया
लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ में पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, आय का प्रमाण और यदि लागू हो तो संपार्श्विक (Collateral) से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने होंगे.
संपार्श्विक (Collateral) का मतलब वह संपत्ति, वस्तु या एसेट जो कोई उधारकर्ता (Borrower) लोन लेते समय सुरक्षा (Security) या गारंटी के तौर पर ऋणदाता (Lender या बैंक) के पास गिरवी रखता है।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया, ब्याज दर और चुकाने की अवधि के ब्योरे की जानकारी यूनियन बैंक की शाखा से प्राप्त करनी होगी .
(डिस्केमर : आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से जानकारी की पुष्टि कर लें.)










