ताज़ा खबरें:

किसान आंदोलन कि ताजा खबर: सिंघु बॉर्डर पर किसानों व स्थानीय लोगों में झड़प

Jagat Pal

Follow Us

किसान आंदोलन कि ताजा खबर : देश में चल रहे नये कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन में आज 29 जनवरी शुक्रवार को सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल स्थानीय लोगों और किसान आन्दोलनकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़ सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को हटाने की मांग पर नारेबाजी करते हुए पहुचे ग्रामीणों ने आन्दोलनकारियों पर पथराव शुरू कर दिया । धरनास्थल पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को ऐसा नही करने को लेकर खूब समझाने की कोशिश की लेकिन जब वो नही माने और हंगामा बढ़ने लगा तो मजबूरन पुलिस को वहां लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

---विज्ञापन---

इस झड़प में अलीपुर थाने के SHO सहित पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक़ झड़प में  उपद्रवियों ने SHO प्रदीप पालीवाल के हाथ पर तलवार से वार किया जिसे उन्हें काफी चोट आई है।

Video: IndiaTV

टीकरी बॉर्डर पर भी टकराव हुआ

आज सिंघु बॉर्डर के अलावा टीकरी बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन के विरोध में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया. खुद को स्थानीय नागरिक बता रहे ये लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें हटाने की मांग करते दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों क्यों कर रहे है किसानों का विरोध ?

दरअसल पिछले 2 महीने जारी शांतिपूर्ण किसान आंदोलन में 26 जनवरी गनतंत्र दिवस के मौके पर कुछ अराजक तत्वों ने लाल किले पर पहुँच कर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का अपमान किया था। जिसके बाद से ही लगातार किसान आन्दोलनकर्ताओं को आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also : किसान आंदोलन: दीप सिद्धू का बयान, मैंने राज खोले तो ‘घमंडी किसान नेताओं” को भागने का रास्ता नहीं मिलेगा

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now