ताज़ा खबरें:

खुशखबरी: इन सात जिलों के किसानों का 31 करोड़ रुपए का फसल बीमा क्लेम किया जारी, देखें पूरी लिस्ट

Jagat Pal

Follow Us

Rabi Season Claim Haryana 2024: रबी सीजन 2022-23 में गेहूं, सरसों व जौ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए तक़रीबन 31 करोड़ रुपये से ज़्यादा की मुआवजा राशि (Crop insurance claim) जारी कर दी गई है। इससे हरियाणा प्रदेश के 7 जिलों के 29,438 किसानों को लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की “किसान भाईयों राम-राम, आज हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों का रबी 2022-23 (गेहूं,सरसों,जौ आदि) फसल के नुकसान का ₹31 करोड़ का बीमा क्लेम आज किसानों को उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है।”

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार है और हम सदैव किसानों की चिंता करते हैं। चाहें प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने का मामला हो या उपज का सही भाव न मिल रहा हो, हर स्थिति में हमारी सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इन जिलों में इतने किसानों को मिला फसल बीमा लाभ

Rabi Season Claim Haryana List: रबी सीजन 2022-23 के तहत हरियाणा प्रदेश के इन 7 जिलों के 29,438 किसानों को मिला इतना बीमा क्लेम…देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---
  1. सिरसा जिले के किसानों को 16.42 करोड़ रुपये बीमा क्लेम दिया गया है।
  2. रेवाड़ी के किसानों को 10.31 करोड़ रुपये का क्लेम जारी किया गया है।
  3. पंचकूला के किसानों को 18 हजार रुपये का क्लेम जारी किया गया है।
  4. कुरुक्षेत्र के किसानों को 1.36 करोड़ का क्लेम जारी किया गया है।
  5. कैथल के किसानों को 1.44 करोड़ रुपये का क्लेम जारी किया गया है।
  6. फरीदाबाद के किसानों को 35,900 रुपये का क्लेम जारी किया गया है।
  7. भिवानी के किसानों को 1.89 करोड़ रुपये फसल बीमा क्लेम के रूप में जारी किया गया है।
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now