ताज़ा खबरें:

किसानों के लिए राहत भरी खबर, राज्य सरकार ने धान खरीद के जारी किए आदेश

Jagat Pal

Follow Us

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों में इस बार 1 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। सामान्य धान 2183 और ग्रेडेड धान का समर्थन मूल्य 2203 कुंतल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पूर्वी उत्तर प्रदेश के तक़रीबन 3,08,663 किसानों ने धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है तथा। अभी तक 2282 किसानों से 13648 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। गतवर्ष समान अवधि के दौरान 332 किसानों से 1614 मीट्रिक टन खरीद की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी में 1 अक्टूबर से धान खरीद निरन्तर जारी है।

---विज्ञापन---

लखनऊ व अयोध्या संभाग में 20 आज से शुरु होगी खरीद

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पूर्वी उप्र के लखनऊ मण्डल के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या संभाग के सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर,  बाराबंकी जिले में धान की खरीद आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए उक्त जिलों के जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र क्रियाशील कराते हुये किसानों से धान की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन जिलों में किसान 20 अक्टूबर से धान बिक्री कर सकते हैं। 

अभी तक कितनी हुई धान की खरीद

---विज्ञापन---

मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स के अनुसार जहां पिछली बार सभी धान ख़रीद एजेंसियों से 1614 टन धान की खरीद हुई थी। वहीं इस बार अभी तक खाद्य व रसद विभाग द्वारा जारी अकड़ों के अनुसार बुधवार तक 13648.46 टन की खरीद हो चुकी है। 2282 किसान इससे अभी तक लाभान्वित हो चुके हैं। 730 केंद्रों पर 13640.22 टन क्रमिक धान खरीद कॉमन व हाइब्रिड 8.24 टन हुई है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now