ताज़ा खबरें:

धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन 150 क्विंटल धान की ही हो पाई खरीद

Jagat Pal

Follow Us

Procurement of Paddy : हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार के निर्देश अनुसार PR धान की सरकारी खरीद समय से पहले ही शुरू कर दी गई है ।जानकारी के लिए आपको बता दे की हरियाणा में धान की ख़रीदी 1 अक्टूबर से शुरू होनी थी लेकिन इसे सरकार के निर्देश के बाद 25 सितंबर से ही शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

धान की सरकारी खरीद हुई शुरू

जैसा कि आप सब को पता ही है कि इस समय किसानों की धान की फसल खेतों में पककर पूरी तरह तैयार है और किसानों ने इसे निकाल कर मंडियों में लाना शुरू कर दिया है। कृषि उपज मंडियों में पीआर धान की आवक शुरू हो चुकी थी। सरकारी आदेशों के अनुसार प्रदेश में 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन किसानों ने जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू किए जाने की मांग उठाई। जिस पर सरकार ने संज्ञान लिया और 25 सितंबर से खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए।

पहले दिन 150 क्विंटल धान की हुई खरीद

घरौंडा मंडी में कल यानी सोमवार को सुबह ही मंडी के गेट पर धान की ट्रालियां कतारों में नजर आई, लेकिन ई-खरीद पोर्टल करीब पौने 12 बजे शुरू हुआ। मंडी प्रधान विनोद जैन ने बताया कि धान खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मोस्चर ज्यादा है। किसान अपनी धान को सूखा कर लाए। सुबह छह से शाम छह बजे तक गेट पास कटेंगे।

घरौंडा मंडी में किसान धान लेकर पहुँचे जिसमें मोस्चर की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिली । खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर इंद्र संधू द्वारा दी जानकारी के मुताबिक किसी ढेरी में 23 मोस्चर मिला है तो किसी में 29 मोस्चर पाया गया है। जो ढेरियां मापदंडो पर खरी उतरी है। उनकी खरीद की गई है, पहले दिन मंडी में करीब 150 क्विंटल धान की खरीद ही हो पाई ।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now