ताज़ा खबरें:

Urea Gold Fertilizer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सल्फर लेपित नई खाद ‘यूरिया गोल्ड’ को करेंगे लॉन्च, किसानों को होगा बड़ा फायदा

Jagat Pal

Follow Us

Urea Gold Fertilizer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 27 जुलाई को देश के किसानों के लिए यूरिया की नई वैरायटी ‘यूरिया गोल्ड‘ लॉन्च करने जा रहे है। यूरिया गोल्ड जो की सल्फर कोटेड यूरिया है जिससे मिट्टी में सल्फर की कमी को पूरा करेगा।

---विज्ञापन---

किसानों को होगा बड़ा फायदा-

यूरिया गोल्ड यूरिया की एक नई किस्म है जो सल्फर लेपित है और इसके इस्तेमाल से मिट्टी में सल्फर की कमी दूर किया जा सकेगा । सल्फर कोटेड यूरिया कम सल्फर वाली मिट्टी के लिए वरदान साबित होगी। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ किसानों को इसे कम दाम पर मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा इस पर अतिरिक्त सब्सिडी भी देगी। जो की इसे बनाने वाली कंपनियों को मिलेगी।

इसे भी पढ़े : PM Kisan की 14वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे ₹2000, यहां चेक करें लिस्ट में अपना नाम

---विज्ञापन---

पीएमओ ने कहा, यह यूरिया की एक नई किस्म है, जो सल्फर से लेपित होगी। सल्फर लेपित यूरिया की शुरूआत से मिट्टी में सल्फर की कमी की समस्या का समाधान होगा।

यह नवोन्मेषी उर्वरक, नीम-लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी है, पौधों में नाइट्रोजन उपयोग की दक्षता में सुधार करता है, उर्वरक की खपत कम करता है और फसल की गुणवत्ता बढ़ाता है।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी आज देश को देंगे 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ की सौगात

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now