ताज़ा खबरें:

किसान-कल्याण महाकुंभ: किसानों को ब्याज माफी, फसल बीमा समेत 6500 करोड़ रुपए की मिलेगी सौगात

Jagat Pal

Follow Us

Kisan Kalyan Mahakumbh: मध्यप्रदेश में आज 13 जून को राजगढ़ में किसान-कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों को ब्याज माफी, फसल बीमा क्लेम समेत अन्य सरकारी योजनाओं के तहत 6500 करोड़ रुपए सौगात देंगे ।

---विज्ञापन---

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम शिवराजसिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में आज माेहनपुरा-कुंडालिया एकीकृत सिंचाई परियोजना के पहले चरण के तहत इस उपलब्धि को लोकार्पित किया जाएगा।

फसल बीमा के 2900 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की लगभग 1400 करोड़ रुपए की राशि और किसानों के ऋण ब्याज माफी की 2200 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जायेगी। जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2021 के फसल बीमा क्लेम के 2900 करोड़ रुपए के दावों के भुगतान किया जाएगा।

इसे भी देखें : MP Fasal Bima List: एमपी के 44 लाख किसानों को आज मिलेगा 2021 का फसल बीमा क्लेम, देखें जिलेवार लिस्ट

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने किसानों से की महाकुंभ में जुड़ने की अपील

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों से किसान-कल्याण महाकुंभ में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रकटीकरण है। किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में राजगढ़ के किसान महाकुंभ में शामिल हों।

सभी जिला मुख्यालयों तथा सोसायटी मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। किसान भाई इन कार्यक्रमों में आएँ, महाकुंभ से वर्चुअली जुड़ें और संवाद में शामिल हों।

कार्यक्रम में राजगढ़ सहित गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा के किसान भी शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

इस अवसर पर जल जीवन मिशन की गोरखपुरा परियोजना के 156 ग्रामों में जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ तथा जिले के 40 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का ई-लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभार्थियों को अधिकार-पत्र वितरित करेंगे।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now