ताज़ा खबरें:

किसानों को राहत: बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान पर 202.64 करोड़ की मुआवजा राशि जारी

Jagat Pal

Follow Us

MP Fasal Muavja 2022 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश (Excessive Rain) और बाढ़ (Flood) प्रभावित लाखों किसानों को सोमवार को सिंगल क्लिक के जरिये 202.64 करोड़ रुपए की राशि जारी की. राहत राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “इस मानसून में अधिक वर्षा के कारण जहां शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं, वहीं ग्रामीण अंचलों में किसान वर्ग को अतिवृष्टि के कारण बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार ने सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.”

---विज्ञापन---

इन जिलों के किसानों के लिए जारी हुई मुआवजा राशि

राज्य में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित 19 जिले के किसानों के लिए मुआवजा राशि (MP Crop Loss Compensation) का वितरण किया गया. जिनमें विदिशा, सागर, गुना, रायसेन, दमोह, हरदा, मुरैना, आगर-मालवा, बालाघाट, भोपाल, अशोकनगर, सीहोर, नर्मदापुरम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, भिंड, राजगढ़, बैतूल और सिवनी जिले शामिल हैं. इन सभी जिलों के बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा 202 करोड़ 64 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई. सर्वे के मुताबिक़ इन जिलों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ तकरीबन 2 लाख 2 हजार 488 हेक्टेयर का रकबा प्रभावित हुआ है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से किसानों का हालचाल पूछा. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है. भगवान ना करे कभी कोई संकट आए, लेकिन आ भी जाए तो उससे हम निपट लेंगे.

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now