ताज़ा खबरें:

फसल नुकसान मुआवजा: अतिवृष्टि से खराब फसलों के लिए 13 करोड़ की राशि स्वीकृत, इस जिले के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर 20 सितंबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल अपने ऑफिसियल ट्विटर हेंडल से जानकारी देते हुए बताया की सीकर जिले के 61 गांवों में बाढ़ से हुए फसल खराबे के लिए किसानों (farmers) को फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए 13 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गहलोत सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के लगभग 35,212 किसान लाभान्वित होंगे।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून में सामान्य से दोगुनी वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में किसानों को फसल खराबे का सामना करना पड़ा है।

सीकर जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की गिरदावरी कराकर 61 गांवों को मुख्यमंत्री द्वारा अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इन गांवों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके।

इसे भी पढ़े: किसानों के खाते में इस द‍िन आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

---विज्ञापन---

Web Title: 13 crores approved for crops damaged due to excessive rain, farmers of this district will get compensation soon

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now