ताज़ा खबरें:

7th Pay Commission: सरकार ने त्योहारों से पहले इन कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया DA

Jagat Pal

Follow Us

7th Pay Commission Update: त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कर्मचारियों को यह तोहफा साल की दूसरी 6 माही यानी जुलाई से दिसंबर तक के डीए (DA Hike) में बढ़ोतरी के रूप में दिया जाएगा । गौरतलब है कि इससे पहले हाल में देश के कई राज्यों ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदि तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, यह बढ़ोतरी साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून माह के लिए की गई थी। 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में की गई थी बढ़ोतरी 

पिछले कुछ महीनों पहले झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4% तक की बढ़ोतरी की थी । जिसके बाद ज्यादातर राज्यों में अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी की बजाए 42 फ़ीसदी मिल रहा है। ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मार्च महीने में अपने कर्मचारियों के लिए भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की थी ।

महंगाई भत्ते का है इंतजार

कर्मचारियों को इस साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ केंद्र सरकार नवरात्रि और दिवाली के बीच DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अनुमान है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में इस बार 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। जो 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी।

महंगाई भत्ते (DA) की गणना कैसे की जाती है?

डीए की गणना का फॉर्मूला: महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी डीआर बढ़ोतरी की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 मासिक औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 29 हजार रुपये है और डीए ( DA Hike ) 42 फीसदी है ! तो आपका डीए फॉर्मूला (42 x 29200)/100 होगा ! इसी तरह पेंशनभोगियों के लिए भी महंगाई राहत की गणना की जाती है !

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े : महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर हुआ ₹209 महंगा, नई कीमतें आज से हुई लागू

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now