ताज़ा खबरें:

गेहूं तेजी मंदी रिपोर्ट 12 फरवरी: सरकार के लगातार हस्तक्षेप से बाजार में गिरावट का रुख

Jagat Pal

Follow Us

गेहूं तेजी मंदी साप्ताहिक रिपोर्ट 12 फरवरी 2024: पिछले हफ़्ते यानी सोमवार (5 फ़रवरी) को दिल्ली में गेहूँ भाव (Wheat Price) 2600/2650 रुपये पर खुला था जो की शनिवार शाम को 2550/2615 रुपये पर बंद हुआ, यानी बीते सप्ताह के दौरान गेहूँ में कमजोर मांग के कारण -35 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। गेहूं में सरकार के लगातार हस्तक्षेप से बाजार (Market) में गिरावट का रुख बरकरार है। आइये देखें Gehu Teji Mandi Report 2024

STATEWISE MARKET TREND
-> दिल्ली फ्लोर मिल (DELHI FLOUR MILL) में भाव 40 रूपए तक कमजोर रहे।
-> अन्य मिलो में भी भाव 40 रूपए से अधिक कमजोर रहे, बहुत सी मिलो की लेवाली पूर्ण रूप से बंद है।
-> मध्यप्रदेश के मंडियों एवं वेयरहाउस में माल पूर्ण रूप से खाली बताई जा रहा है, माल या आवक न होने के कारण बाजार के भाव स्थिर से कमजोर रहे।मध्यप्रदेश की अधिकांश जगह पर नए माल की आवक धीमी गति से शुरू है।
-> साउथ लाइन में बाजार के भाव स्थिर ही रहे, हैदराबाद और बैंगलोर में इस सप्ताह 25 रूपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।
-> उत्तरप्रदेश की मंडियों में भी पाइप लाइन खाली ही बताई जा रही है, बाजार में कोई जोर नहीं, कानपूर, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली में बाजार के भाव 20 से 30 रूपए तक कमजोर ही रहे।

भारत आटा (BHARAT ATTA)
7.5 लाख मीट्र‍िक टन गेहूं को आटे में बदलने और भारत आटा ब्रांड के तहत बिक्री के लिए आवंटित किया गया है।

मार्केट VIEW
देश में इस बार गेहूं की पैदावार तो अच्छी बताई जा रही है, सरकार 15 मार्च से गेहूं खरीद कर सके इसके लिए रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है, लेकिन अगर सरकार गेहूं पर बोनस नहीं देगी तो मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में गेहूं खरीद लक्ष्य से कम होने की आशंका है।

अंतर्राष्ट्रीय खबर (INTERNATIONAL NEWS)
-> ब्राज़ील में गेहूं का उत्पादन 2023-24 सीजन में घटकर 8.09 मिलियन टन रह गया-सटोनेक्स।
-> यूरोपीय व्यापारियों ने बुधवार को कहा की बंगलादेश के राज्य अनाज खरीदार ने 50,000 मीट्रिक टन मिलिंग गेहूं खरीदने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय निविदा जारी की है। उन्होंने कहा की मूल्य प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

---विज्ञापन---

भारतीय खाद्य निगम (FCI)

  1. FCI के 34 टेंडर में कुल 5,00,000 लाख टन गेहूं की पेशकश की जाएगी।
  2. गेहूं का अगला टेंडर 14 फरवरी को होगा।
  3. टेंडर में पुनः 2500 के उप्पर की बिडिंग देखी गई
  4. अब तक FCI द्वारा ओएमएसएस (डी) के तहत 80.4 एलएमटी गेहूं बेचा जा चुका है।

GOVERNMENT NOTIFICATION
गेहूं स्टॉक लिमिट में सरकार ने किया बदलाव।
ट्रेडरे/व्होलसेलेर : 500 MT
रिटेलर : 5 MT प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिए
बिग चैन रिटेलर : प्रत्येक आउटलेट के लिए 5 टन और उनके सभी डेपो पर 500 टन।
प्रोसेसर : मासिक स्थापित क्षमता का 60% को अप्रेल 2024 तक के शेष महीनो से गुणा करके

ध्यान दे…

  1. शनिवार के दिन फ्लौर मिल के भाव कमजोर दिखे, बाकी अन्य मंडियों में भाव स्थिर
  2. नए मालो में बड़ी कंपनियों की रूचि बढ़ी है।
  3. साउथ लाइन में बाजार के भाव लगातार कमजोर पड़ रहे
  4. मध्यप्रदेश सरकार यदि 2275 के ऊपर बोनस नहीं देगी तो किसान पक्ष रहेगा नाराज़।
  5. राजस्थान में गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद बाकी राज्यों से 5 दिन पहले ही शुरू कर दी जाएगी 10 मार्च से सरकार किसानो से गेहूं 2400 के भाव पर लेना प्रारंभ करेगी।

गेहूं फसल रिपोर्ट (CROP REPORT)
राजस्थान के कुछ जिलों में गेहूं की फसल खराब होने की आशंका।
पंजाब, हरियाणा , मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में फसल की स्थिति बेहतर है।

खेती किसानी और मंडी भाव की ताजा जानकारी के लिए आप हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये, जुड़ने के लिए यहाँ पर जाये

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now