ताज़ा खबरें:

सोयाबीन बाजार में तगड़ा उछाल: ₹5200 तक पहुंचे भाव, बेचें या फिर रोकें? देखें ये रिपोर्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Soybean Bhav Report : देश के किसानों के लिए सोयाबीन इस साल अच्छी कमाई का सोर्च बनता दिख रहा है। महज एक महीने में Soybean Price में ₹320 की तेजी आ चुकी है। कीर्ति प्लांट पर भाव ₹4860 से बढ़कर ₹5200 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतनी तेजी के बाद भी सोयाबीन MSP प्राइस ₹5328 से नीचे चल रहा है। पिछले साल की जबरदस्त पिटाई के बाद इस साल घरेलू बाजार में कम उपलब्धता, आवक की कमजोरी और क्रशिंग के लिए सीमित माल ने कीमतों को लगातार सपोर्ट दिया है। अब सवाल ये है कि क्या अभी भी तेजी बाकी है?

मंडियों में आखिर क्यों रौनक?

फंडामेंटल्स की बात करें तो घरेलू बाजार में सोयाबीन का आधार अभी भी मजबूत है। लेकिन भाव ऊपरी स्तरों पर होने के कारण तेजी रुक-रुक कर बन रही है। अक्टूबर-नवंबर में शुरुआती आवक करीब 33 लाख टन रही, जबकि क्रशिंग लगभग 20.5 लाख टन तक पहुंच गई। इससे अब आगे के महीनों के लिए कैरी-इन स्टॉक काफी कम रह गया है।

क्रशिंग के लिए उपलब्ध सोयाबीन का अनुमान लगभग 104.02 लाख टन बताया गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 19 लाख टन कम है। ये साल-दर-साल आधार पर बड़ी कमी है, जो कीमतों को बहुत मजबूती दे रही है।

आयात में गिरावट का असर

Edible Oil Import के आंकड़े भी सपोर्टिव हैं। नवंबर में कुल खाद्य तेलों का आयात घटकर लगभग 11.5-11.8 लाख टन रह गया। कच्चे सोयाबीन तेल का आयात 3,70,661 टन रहा। दिसंबर की शुरुआत में बंदरगाहों पर स्टॉक करीब 2.65 लाख तक आंका गया है। ये आयात में कमी घरेलू सोयाबीन की डिमांड और कीमतों को बढ़ावा दे रही है।

चीन की डिमांड ने बढ़ाया सपोर्ट

वैश्विक स्तर पर China Demand ने [DOC] बाजार को पूरी तरह सपोर्ट किया है। सोमवार को ओम श्री धूलिया प्लांट पर DOC ₹1000 बढ़कर ₹40000 प्रति टन पर पहुंच गया। सोया DOC में जबरदस्त डिमांड के चलते प्लांटों की लेवाली लगातार मजबूत बनी हुई है। इस विदेशी मांग का सीधा असर घरेलू सोयाबीन कीमतों पर दिख रहा है।

वैश्विक संकेत: ब्राज़ील का दबाव

CBOT सोयाबीन 0.45% बढ़कर $10.50 प्रति बुशेल पर रहा। हालांकि Brazil Production की प्रतिस्पर्धी सप्लाई के कारण अमेरिकी बाजार पर दबाव बना हुआ है। एक बड़ी खबर ये है कि 2025-26 सीजन में ब्राजील का सोयाबीन उत्पादन रिकॉर्ड 17.80 करोड़ टन तक पहुंच सकता है। यह अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के 17.50 करोड़ टन के अनुमान से भी अधिक है।

ब्राज़ील में बढ़ता उत्पादन घरेलू बाजार पर थोड़ा दबाव जरूर बना सकता है। लेकिन अभी इसका असर सीमित है, क्योंकि घरेलू सप्लाई में बड़ी कमी है।

भारत का निर्यात: अभी शून्य, लेकिन…

भारत का चीन को सोया DOC निर्यात ना के बराबर है। लेकिन व्यापारियों का मानना है कि इसके शुरू होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर भारत से निर्यात शुरू होता है, तो घरेलू कीमतों को और भी मजबूती मिलेगी।

आइए पहले एक नज़र में देखें आज यानी मंगलवार को देशभर की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन, सोया तेल, रिफाइंड , DOC की क़ीमते क्या कुछ रही ।

सोयाबीन मंडी भाव (6 जनवरी 2026)

मंडीभाव (₹/क्विंटल)तेजी/मंदीआवक
इंदौर (लक्ष्मीनगर)4850/5050तेजी ₹1503000 क्विंटल
इंदौर (छावनी)4850/5050तेजी ₹1501500 क्विंटल
दाहोद4700/4925तेजी ₹75
उज्जैन4900/5030मंदी ₹1205000 बोरी
अशोकनगर4600/4850तेजी ₹100500 बोरी
गंजबसोदा4000/49008000 बोरी
सिवनी4300/50501500 बोरी
लातूर3500/500025000 बोरी
देवास4580/5180मंदी ₹1205500/6500 बोरी
नीमच4580/5180मंदी ₹1205500/6500 बोरी
कोटा4200/5000तेजी ₹502500 बोरी
पिपरिया4400/4600300 बोरी
लातूर पोटली4850तेजी ₹30
करंजा4500/50006000
अमरावती4400/48501500
खामगांव4000/4900मंदी ₹508000
दर्यापुर3800/49003000
चिकली न्यू4700/51504000
उदगीर4400/482012000
बार्शी4700/49004000
मुर्तिजापुर4200/50003000
जालना4775/4800
मनासा4800/5160तेजी ₹702000
अकोट4200/4900300/600
विदिशा4500/4950मंदी ₹503500
दमोह4400/4725700/800
सागर4600/50004000

सोयाबीन प्लांट रेट (+GST)

प्लांट / स्थानभाव ₹तेजी/मंदी
कीर्ति – सोलापुर5150 / 5200तेजी ₹50
कीर्ति – लातूर5150 / 5200तेजी ₹50
कीर्ति – नांदेड5200तेजी ₹50
कीर्ति – हिंगोली5150 / 5200तेजी ₹50
कीर्ति – करजोल5150 / 5200तेजी ₹50
गोयल कोटा5000
दीसान – धुलिया5175तेजी ₹50
ओमश्री – धुलिया5175तेजी ₹50
महाराष्ट्र – धुलिया5080तेजी ₹40
नंदूरबार5140 / 5170तेजी ₹30-40
श्रीनिवास एग्रो – नांदेड5075तेजी ₹25
सदगुरु – सोलापुर5150 / 5175तेजी ₹25-50
सोनई – इन्दापुर5100 / 5150मंदी ₹50 / तेजी ₹50
महेश कोटा5475तेजी ₹50
केपी सोल्वेक्स – निवाड़ी5025
प्रकाश – पीथमपुर5030
मित्तल – देवास5050तेजी ₹50
दिव्या ज्योति – पचौर4975
धानुका5050
नीमच प्रोटीन5075तेजी ₹50
पतंजलि फूड्स5025तेजी ₹100
प्रेस्टीज5075तेजी ₹25
कोरोनेशन4980
लक्ष्मी5040तेजी ₹40
खंडवा ऑयल्स5000
राजनंदगांव – एबिस5100तेजी ₹25
कानपुर एडिबल्स5225तेजी ₹75

सोया तेल / रिफाइंड / DOC रेट

स्थान / कंपनीउत्पादभाव ₹तेजी
दीसान – धुलियासोया तेल1290₹5-10
ओमश्री – धुलियारिफाइंड1300/1305₹10
MOEPL – धुलियारिफाइंड1290/1295
संजय सोयरिफाइंड1290/1295
गोयलरिफाइंड1311₹16
श्यामकला – नागपुररिफाइंड1305₹15
शालीमाररिफाइंड1305₹5
सुगुनारिफाइंड1305₹10
धनराज – लातूररिफाइंड1300₹10
नारायण एग्रो – उदगीररिफाइंड1295₹5
SOLVENTरिफाइंड1285
डीओसी (नॉर्मल)DOC38500₹1000
डीओसी (हाई-प्रो)DOC42500₹1000
गोयल कोटाDOC39500₹1000

ऑल इंडिया सोयाबीन आवक

  • मध्य प्रदेश: 1,55,000 बैग
  • महाराष्ट्र: 1,30,000 बैग
  • राजस्थान: 15,000 बैग
  • अन्य राज्य: 15,000 बैग
    👉 कुल आवक: 3,10,000 बैग

एक्सपर्ट्स की राय: जनवरी में क्या होगा?

सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों को मिलाकर देखें तो सोयाबीन का फंडामेंटल फिलहाल मजबूत बना हुआ है। बाजार में ₹4800 के आसपास मजबूत सपोर्ट है और ₹5300 प्रति क्विंटल तक ऊपरी स्तरों का परीक्षण हो रहा है।

मार्केट के जानकारों का मानना है कि जनवरी में भाव ₹100-₹150 और बढ़ सकते हैं। लेकिन वैश्विक सप्लाई को देखते हुए यहां से जरूरत के अनुसार थोड़ा-बहुत मुनाफा ले लेना चाहिए।

किसान और व्यापारियों के लिए सलाह

अभी बाजार की चाल तेज है, लेकिन Brazil Production जैसे फैक्टर्स दबाव बना सकते हैं। किसानों के लिए यही राय है कि अपने स्टॉक के हिसाब से ₹5150-5300 के रेंज में थोड़ा-बहुत मुनाफा बुक कर लें। व्यापारियों के लिए सलाह है कि China Demand]और घरेलू सप्लाई को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी करें। रिस्क मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।

नोट – व्यापार अपने ख़ुद के विवेक से करें, हम यहाँ किसी भी प्रकार की ख़रीद-फ़रोत की सलाह नहीं देते।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now