ताज़ा खबरें:

Rajasthan Weather Alert : मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 3 घंटों में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Jagat Pal

Follow Us

Rajasthan IMD Weather Alert Today 22 june 2023: राजस्थान में चक्रवाती बिजरजॉय तूफान (Biparjoy Storm) का असर कमजोर पड़ चुका है । मौसम विभाग ने आज सुबह प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी करते हुए मेघगर्जना/आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में IMD का Orange Alert जारी

मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, बारों, टॉक, कोटा, झालावाड़, बूंदी, सवाईमाधोपूर, दौसा ज़िलों में आगामी 3 घंटों के लिए मेघगर्जना/आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

24-25 जून को इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के माने तो राजस्थान में 24 जून से मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेगा और बारिश का दौर शुरु होगा मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 और 25 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now