न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24: खरीफ फसलों के MSP मूल्य में 805 रुपए तक बढ़ोतरी, यहाँ देखें एमएसपी की नई लिस्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार 7 जून को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2023-24 के दौरान सभी स्वीकृत खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान, कपास/ नरमा, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल इत्यादि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 128 से 805 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मंजूरी प्रदान की गई।

सरकार ने फसल उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसलों में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विपणन सत्र 2023-24 हेतु खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दर्शाया जा रहा है:-

खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2023-24

ये हैं नए न्यूनतम समर्थन मूल्य:- खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए फसलों के MSP मूल्य में बढ़ोतरी की गई। आइये जाने! फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24 क्या है ? New Minimum Support Price for Kharif Crops Announced Marketing Season 2023-2024.

खरीफ 2023-24 की फसलों के एमएसपी की पूरी लिस्ट एक नजर में… (Cabinet hikes MSP for Kharif crops for season 2023-24)

फसलेंMSP 2022-23MSP 2023-24बढ़ोतरी
धान – सामान्य20402183143
धान-ग्रेड ए ^20602203143
ज्वार-हाइब्रिड29703180210
ज्वार-  मालदांडी ^29903225235
बाजरा23502500150
रागी35783846268
मक्का19622090128
तुअर/अरहर66007000400
मूंग77558558803
उड़द66006950350
मूंगफली58506377527
सूरजमुखी के बीज64006760360
सोयाबीन (पीला)43004600300
तिल78308635805
काला तिल72877734447
कपास (मध्यम  रेशा)60806620540
कपास (लंबा रेशा)63807020640
जानकारी स्त्रोत : PIB
Cabinet hikes MSP for Kharif crops for season 2023-24

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment