किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 2 अक्टूबर: तेल मीलों की सामान्य मांग व कमजोर आवक से सरसों में स्थिरता

Jagat Pal

Google News

Follow Us

कृषि व्यापार समाचार : पिछले सप्ताह सोमवार को जयपुर में कंडीशन सरसों 5800 रुपये पर खुली जो शनिवार शाम 5900 रुपये पर बंद हुई। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग बनी रहने से +100 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज हुआ। नाफेड की बिकवाली सरसो की मंडियों में सिमित आवक और मीलों की सामान्य मांग के बीच सरसो में बड़ी चाल नहीं।

हालाँकि सरसो तेल और खल मजबूत होने से सरसो को भी मिला समर्थन और बीते सप्ताह हल्की बढ़त दर्ज की गयी। नाफेड ने 1290 टन सरसो बिकवाली की और सबसे ऊँची बोली 5524 मोरेना में पास हुआ है। नाफेड के माल की ऊँची बोली सरसो के लिए सपोर्ट का काम कर रहा है।

अन्य तेलों में सुधार और सरसो तेल की मांग निकलने से इस सप्ताह कच्ची घानी में 1.5 से 2 रुपये/किलो की बढ़त दर्ज की गयी, वहीं खल की मजबूत मांग को देखते हुए इसमें भी 50 रुपये/ क्विंटल की बढ़ोतरी आई।

इसे भी पढ़े : महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर हुआ ₹209 महंगा, नई कीमतें आज से हुई लागू

दोराब मिस्त्री का मानना है की आने वाले सीज़न में सरसो की बुवाई घट सकती है। किसान को अपनी फसल के कम दाम मिलने की वजह से बुवाई घटने की सम्भावना, साथ ही ईस्ट के देशों के पास खल की पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध होने की वजह से अब खल की मांग में सुस्त देखने को मिलेगी। सुस्त मांग को देखते हुए खल की कीमतों में अब बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं करना चाहिए और यहाँ से जो भी बढ़त मिले उसमे स्टॉक खाली करें।

त्योहारी सीज़न की शुरुआत और ठण्ड के मौसम में मांग बढ़ने से सरसो तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिल सकती है। विदेशी बाज़ारों में रिकवरी की उम्मीद से दिवाली से पहले सरसो में अस्थायी उछाल देखने को मिल सकती है। हालाँकि नाफेड की बिकवाली और पर्याप्त सप्लाई बनी रहने से बड़ी और टिकाऊ तेजी की उम्मीद नहीं सरसो में अधिकतम बढ़त 6225 तक सिमित नजर आ रही है और दिवाली के बाद बुवाई की प्रगति और मौसम की चाल पर तेजी मंदी निर्भर।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए : 👉 यहाँ पर दबाएँ

डिस्क्लेमर:

Mustard Price Report:  कृपया व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। हमारा उद्देश केवल किसानों तक जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment