ताज़ा खबरें:

दिवाली तक सरसों, सरसों तेल और खल में तेजी बने रहने के आसार, देखें सरसों साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

सरसों साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट 16 सितंबर 2024: पिछले हफ़्ते सोमवार को जयपुर सरसों भाव 6500 रुपये पर खुला था जो की शनिवार शाम 6950 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसों में मांग बनी रहने से +450 रूपए प्रति क्विंटल की मज़बूती दर्ज की गई । ड्यूटी की बढ़ोतरी, सरसो की सिमित सप्लाई और सरसो तेल में उछाल से बीते सप्ताह सरसो में 400-500 की तेजी आयी।

Mustard weekly bullish-bearish report: सरसों के फंडामेंटल और तेजी मंदी की स्थिति नीचे दिये गये इन महत्वपूर्ण बिंदुओं से समझे…

  • अधिकतम स्टॉक सरकारी हाथों में है और बिकवाली भी डिमांड की तुलना में कम है।
  • अब तक सरकारी एजेंसियों ने 23 नीलामी सेशन में 3 लाख टन के करीब माल छोड़ा है।
  • नयी फसल से पहले करीब 50-55 नीलामी के सेशन और होंगे।
  • अब तक की कुल बिकवाली के हिसाब से औसतन 125000 टन सरसो/सेशन बिकवाली हो रही है।
  • औसत बिकवाली से अधिक भी बिकवाली हुई तो अधिकतम 10-12 लाख टन सरसो और बिकेगा जो की नयी फसल तक कम पड़ सकती है।
  • सरकार जो सरसो बेच रही है वो 2022-23 की खरीदारी वाला माल है जिसमे एफएफए (FFA) की समस्य आ रही है।
  • MOPA/COOIT द्वारा उत्पादन अनुमान में कटौती के बाद सरसो की बिकवाली खुली मण्डी में कम हो गयी है।
  • आगे सरसो तेल की खपत का मुख्य सीजन बाकी है जिसके लिए मीलों को अधिक क्रशिंग करके तेल की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
  • आयातित तेलों पर ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद सरसो तेल का अंतर सोया, पाम और सूरजमुखी तेल के साथ कम हुआ।
  • ऐसे में अगर सरसो की सप्लाई कम रही तो आने वाले त्योहारी सीज़न में सरसो तेल तेल के दाम ऊँचे बने रहेंगे।
  • हालाँकि सरसो की आगे की तेजी के लिए सरसो खल और डीओसी का भी समर्थन जरुरी, जो की अब तक कम मिला है।
  • जयपुर सरसो ने अपने पिछले रेजिस्टेंस 6275 जो की अब तक इस सीज़न का उच्च स्तर था उसको तोड़ने के बाद बड़ी तेजी दिखाई है।
  • आगे की तेजी सरकार की सरसो बिकवाली की मात्रा, बुवाई के लिए मौसम की चाल और खल/डीओसी की चाल पर निर्भर
  • सारे फंडामेंटल और सप्लाई डमांड को देखते हुए फिलहाल सरसो में बड़ी मंदी तो नहीं दिखती लेकिन कम समय में बड़ी तेजी के बाद मुनफावसूली आ सकती है।
  • आज के परिस्थिति के अनुसार अगले 5-7 दिन भाव स्थिर होने में लग सकते हैं जिसके बाद तेजी की गति धीमी रहेगी लेकिन दिवाली तक सरसो/सरसो तेल और खल में तेजी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now