किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

सरसों समर्थन मूल्य से 700 से लेकर 850 रुपए प्रति क्विंटल तक टूटी, हफ्तेभर में सरसों व तेल में आई इतनी गिरावट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Mustard Price 30 April : लंबे समय से लगातार सरसों की क़ीमतों में गिरावट का रुख़ बना हुआ है। तेल मिलों की खरीद कमजोर होने के कारण घरेलू बाजार में शनिवार को लगातार छठे दिन भी सरसों की कीमतों (Mustard Price) में गिरावट देखने को मिली । जयपुर में कल कंडीशन की सरसों के भाव -75 रुपये टूटकर 5100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

हफ्तेभर में सरसों व तेल में आई इतनी गिरावट

इस सप्ताह सोमवार (24 अप्रैल) को जयपुर में कंडीशन की सरसों का दाम ₹5450 प्रति क्विंटल खुले जो शनिवार (29 अप्रैल) को ₹5100 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इस प्रकार इस हफ़्ते सरसों में ₹350 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई ।

वहीं अगर सरसों तेल कच्ची घानी रेट की बात करें तो बीते सोमवार को कच्ची घानी के भाव ₹10,210 प्रति क्विंटल पर खुला जो शनिवार को ₹9610 प्रति क्विंटल पर -₹600 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ । सरसों ऑइल एक्सपेलर का रेट बीते सोमवार को रेट ₹10,110 प्रति क्विंटल थे जो शनिवार को ₹9510 यानी ₹600 प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ बंद हुआ ।

वहीं अगर बीते सप्ताह में सरसों खल की क़ीमतों की बात करें तो सोमवार को जयपुर सरसों का भाव 2480 रुपये पर खुला था जो कि शनिवार को 55 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 2425 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

ये है सरसों के ताजा भाव

Mustard seed prices fall below MSP: सरसों का प्राइस राजस्थान हरियाणा समेत देश की सभी प्रमुख उत्पादक मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 से 700 से 850 रुपये प्रति क्विंटल तक नीचे आ चुके हैं। किसानों ने सरसों की क़ीमतों में आई गिरावट के कारण सरसों का स्टॉक कर लिया है और वो अपनी ज़रूरत के हिसाब से ही माल मंडियों में लेकर जा रहे है।

इसलिए उत्पादक मंडियों में सरसों की आमदन पहले की तुलना में काफी घट चुकी है। हालाँकि चालू सीजन में सरसों का अनुमानित उत्पादन ज्यादा है । देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को 7 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में आवक 8 लाख बोरियों की हुई थी।

आइये देखें, मंडियों में सरसों का दाम प्रति क्विंटल क्या चल रहा?

  • श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 4150 से 4690 ₹/क्विंटल
  • नोहर मंडी में सरसों का भाव 4300 से 4640 ₹/क्विंटल
  • संगरिया मंडी में सरसों का भाव 4369 से 4564 ₹/क्विंटल
  • जैतसर मंडी में सरसों का भाव 4166 से 4486 ₹/क्विंटल
  • श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 4242 से 4772 ₹/क्विंटल
  • घड़साना मंडी में सरसों का भाव 3960 से 4665 ₹/क्विंटल
  • रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 4161 से 4752 ₹/क्विंटल
  • पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 4417 से 4635 ₹/क्विंटल
  • गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 4408 से 4712 ₹/क्विंटल
  • रामगंजमंडी मंडी में सरसों का भाव 4400 से 4750 ₹/क्विंटल
  • बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 4000 से 4325 ₹/क्विंटल
  • श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का भाव 3700 से 4650 ₹/क्विंटल
  • अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 3900 से 4622 ₹/क्विंटल
  • मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 4700 से 4900 ₹/क्विंटल
  • निम्बाहेड़ा मंडी में सरसों का भाव 4200 से 4600 ₹/क्विंटल
  • सिवानी मंडी में सरसों का भाव 4350 से 4850 ₹/क्विंटल
  • ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 3600 से 4600 ₹/क्विंटल
  • सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4200 से 4511 ₹/क्विंटल

अन्य मंडियों के दाम यहाँ देखें : Mustard Price 29 April: जयपुर सरसों में गिरावट, भरतपुर सरसों तेज, आवक कमजोर, जानें आज के दाम

खाद्य तेलों में अभी तेज़ी के नहीं आसार

व्यापारियों के अनुसार विश्व बाजार में खाद्य तेलों (Cooking oil ) की कीमतों में चल गिरावट ​का असर घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों पर पड़ रहा है, जिस कारण तेल मिलों सरसों की खरीद केवल जरुरत के हिसाब से ही कर रही हैं। विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment