किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

Rabi Crops MSP 2022-23: रबी फसलों गेहूं सरसों जौ चना मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 6 रबी फसलों गेहूं, कैनोला – सरसों, जौ, चना, दाल (मसूर) और कुसुम के फूल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Crops MSP 2022-23) में 40 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की 08 सितम्बर 2021 (बुधवार) को हुई बैठक में मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए रबी फसलों की एमएसपी (minimum support price) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी है।

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2022-23

Rabi Fasal MSP LIST Year 2022 (Samarthan mulya): रबी सीजन 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थ मूल्य 2015 रुपए , चना 5230 रुपए , सरसों 5050 रुपए , जौ 1635 रुपए , कुसुम 5441 रुपए और दाल मसूर का मूल्य 5500 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। रबी सीजन 2022-2023 के लिए प्रमुख कृषि उत्पादों के सरकारी मूल्य (Rabi Crops MSP 2022) की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई सूची को देखें ।

MSPs for all Rabi crops for marketing season 2022-23 (In Rs./quintal)

Crops/ फसलेंMSP for RMS 2021-22  MSP for RMS 2022-23Cost* of production 2022-23Increase in MSP (Absolute)Return over cost (in per cent)
Wheat/गेहूं₹1975₹2015₹1008+ ₹40100%
Barley/जौ₹1600₹1635₹1019+ ₹3560%
Gram/चना ₹5100₹5230₹3004+ ₹13074%
Lentil (Masur)/मसूर₹5100₹5500₹3079+ ₹40079%
Rapeseed & Mustard/ कैनोला – सरसों₹4650₹5050₹2523+ ₹400100%
Safflower/ कुसुम के फूल₹5327₹5441₹3627+ ₹11450%

नोट :(Cost* of production 2022-23) * यहां कुल लागत का उल्लेख है, जिसमें चुकाई जाने वाली कीमत शामिल है, यानी मजदूरों की मजदूरी, बैल या मशीन द्वारा खेत की जुताई और अन्य काम, पट्टे पर ली जाने वाली जमीन का किराया, बीज, उर्वरक,खाद, सिंचाई शुल्क, उपकरणों और खेत निर्माण में लगने वाला खर्च, गतिशील पूंजी पर ब्याज, पम्प सेटों इत्यादि चलाने पर डीजल/बिजली का खर्च इसमें शामिल है। इसके अलावा अन्य खर्च तथा परिवार द्वारा किये जाने वाले श्रम के मूल्य को भी इसमें रखा गया है।

Information Source : pib.gov.in
MSPs for all Rabi crops for marketing season 2022-23

2014 से अब तक रबी फसलों के एमएसपी मूल्य में हुई बढ़ोतरी की सूची /List

केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में अब तक रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एमएसपी) में हुई बढ़ोत्तरी के आंकड़ों की विस्तृत रिपोर्ट की लिस्ट प्रति क्विंटल रुपयों के हिसाब से यहाँ देखें ।

MSP Increase List Under Modi Government (Rs):

Commodity2014-152015-162016-172017-182018-192019-202020-212021-22
गेहूं14001450152516251735184019251975
जौ11001150122513251410144015251600
चना31003175350040004400462048755100
मसूर29503075340039504250447548005100
सरसों30503100335037004000420044254650
कुसुम30003050330037004100494552155327
किसानों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ)

2022-23 का गेहूं का समर्थन मूल्य क्या है ?

मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है ।

जौ का सरकारी रेट कितना है ?

जौ का सरकारी रेट विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 1635 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है ।

सरसों का समर्थन मूल्य क्या है ?

सरसों का एमएसपी ( न्यूनतम समर्थन मूल्य ) सीजन 2022-23 के लिए 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

2022 में चने का समर्थन मूल्य क्या है?

साल 2022 में चने का एमएसपी 130 रुपये बढाकर 5230 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

मसूर का समर्थन मूल्य क्या है?

मसूर का MSP 5,100 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

इसे भी पढ़े : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए फसलों का MSP मूल्य यहाँ देखें

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment