ताज़ा खबरें:

Monsoon 2023: मानसून कब आएगा, कैसा रहेगा इस बार मानसून ? मौसम विभाग ने दिया ये ताजा अपडेट

Jagat Pal

Follow Us

Monsoon Kab Aayega 2023 : देश के अनेक राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में देश के किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी मानसून के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिये गये ताजा अपडेट के मुताबिक़ आपको मानसून के लिए 3 से 4 दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया गया था कि मानसून 4 जून तक राज्य में दस्तक दे देगा, अब माउस्म विभाग ने मानसून के 7 जून तक केरल में पहुंचने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के मुताबिक़, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे मानसून की स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार 4 जून को पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गयी है।

केरल में कब तक पहुंचेगा मानसून ?

मई माह के मध्य में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़ मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक देने वाला था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो पाई और अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट के मुताबिक़ इसमें तीन से चार दिन की और देरी होने की आशंका जतायी है। जानकारी के लिए आपको बता दे की आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून के आसपास केरल में दस्तक दे देता है।

देश में इस बार सामान्य बारिश होने की है संभावना

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों मुताबिक़, मानसून आने में हो रही इस देरी से खरीफ फसलों की बुआई और कुल बारिश पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा। दक्षिण-पूर्वी मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now