Bank Holidays in February | बैंक हॉलिडे फरवरी 2022 लिस्ट | बैंक की छुट्टी कब कब है? | आज बैंक खुला है नहीं Today | बैंक में छुट्टी कब है? | भारतीय रिज़र्व बैंक – बैंक अवकाश | आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं | Bank ki Chhutti Kab hai
Bank Holidays in February 2022 Complete List : भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI ने फरवरी 2022 में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in February 2022 in India) की सूची जारी कर दी है। फरवरी महीने में अलग-अलग तारीखों को कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में यदि आपको फरवरी महीने में बैंक में कोई जरुरी काम है, तो ब्रांच में जाने से पहले आपको एक बार बैंक अवकाश की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पब्लिश इस लिस्ट (Reserve Bank of India Bank Holidays List February 2022 ) को अवश्य चेक कर लेना चाहिए। ताकि आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचा सके और समय पर अपना बैंक का काम निपटा सके।
इसे भी पढ़े : बैंकिंग न्यूज़: 1 फरवरी से इन 3 बैंकों के नियम बदल जायेंगे, देना होगा ज्यादा चार्ज- कहीं ये आपका बैंक तो नहीं?
फरवरी 2022 महीने बैंक की छुट्टी कब कब है?
साल 2022 के दुसरे महीने यानी फरवरी में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग राज्यों में 06 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों के अलावा, रविवार के कारण 6, 13, 20 और 27 फरवरी को और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays in February 2022 List
आइये जाने! फरवरी 2022 में किन राज्यों में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे?
| तारीख | बैंक अवकाश (Bank Holiday Description) फरवरी 2022 |
| 2 फरवरी | सोनम लोछर- गंगटोक में बैंक बंद |
| 5 फरवरी | सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी- अगरतला, भुबनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद |
| 6 फरवरी | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) All over India |
| 12 फरवरी | शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) All over India |
| 13 फरवरी | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) All over India |
| 15 फरवरी | मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी- इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद |
| 16 फरवरी | गुरु रविदास जयंती- चंडीगढ़ में बैंक बंद |
| 18 फरवरी | डोलीजात्रा- कोलकाता में बैंक बंद |
| 19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद |
| 20 फरवरी | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) All over India |
| 26 फरवरी | शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) |
| 27 फरवरी | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) All over India |












