ताज़ा खबरें:

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत NFSA लाभार्थियों को मई-जून में मुफ्त अनाज देगी सरकार

Jagat Pal

Follow Us

PM Garib Kalyan Anna Yojana 2021 : कोविड महामारी के चलते लाखों गरीब लोग अपने रोजगार से पलायन कर रहे है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 30 नवम्बर 2020 को समाप्त हुई पीएम गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) को फिर से मई -जून 2021 में शुरू करने की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार की इस स्कीम के जरिये देश के तक़रीबन 80 करोड़ लोगों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त गेहूं-चावल प्रदान किया जाएगा ।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले गत वर्ष इस योजना को 01 अप्रैल से 30 नवम्बर 2020 तक शुरू किया गया था। इस योजना के जरिये 80 करोड़ लोगों (NFSA लाभार्थियों) को फ्री में राशन मुहैया करवाया गया था। देश में कोविड महामारी की शुरू हुई दूसरी लहर से गरीब और दिहाड़ी मजदूरी करने वाली जनता काफी प्रभावित हुई है, लोगों के काम धंधे छुट चुके है. राज्य सरकारों द्वारा लगाये गये लॉकडाउन से रोजगार की समस्या उत्त्पन्न हो चुकी है।

मई-जून 2021 में NFSA लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देगी सरकार

इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे तक़रीबन 80 करोड़ लोगों को प्रति महीने 5 किलो गेहूं -चावल मुफ्त दिया जाएगा। भारत सरकार इन खाद्यान्नों की लागत, उनके अंतरराज्यीय परिवहन आदि पर होने वाले 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का सारा खर्च राज्यों/ केन्द्र – शासित प्रदेशों को केन्द्रीय सहायता के हिस्से के तौर पर वहन करेगी।

स्त्रोत: पीआईबी 

---विज्ञापन---

Web Title: Government will provide free grain to NFSA beneficiaries under PM Garib Kalyan Yojana in May-June

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now