ताज़ा खबरें:

CM Kisan Kalyan Yojana: MP के 83 लाख किसानों के खाते में जल्द ₹2000, दिसंबर में आएगी 14वीं किस्त!

Jagat Pal

Follow Us

CM Kisan Kalyan Yojana- मध्य प्रदेश के 83 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार जल्द ही CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं किस्त (14th Installment) आपके खाते में भेजने वाली है। PM Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त के ₹2000 मिलने के बाद अब राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त ₹2000 का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। अगर आप भी MP के किसान हैं, तो शायद आपको इसी अपडेट का इंतज़ार है।

83 लाख किसानों के खाते में जल्द आएंगे ₹2000

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थी किसानों को साल में तीन बार ₹2000 की अतिरिक्त वित्तीय मदद मुहैया करवा रही है। अब तक योजना की 13 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब 14वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 82 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। योजना का मकसद किसानों की आय को दोगुना करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

CM Kisan Kalyan Yojana 14 Kist Kab Aayegi

दिसंबर में ही मिल सकती है 14वीं किस्त– हालांकि अभी तक CMKKY की 14वीं किस्त को लेकर सरकार की तरफ़ से ऑफिशियल तारीख अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन पिछली किस्तों के रिकॉर्ड को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिसंबर 2025 के अंदर ही पैसा खातों में आ जाएगा।

---विज्ञापन---

सालाना ₹12,000 की मिलती है मदद

इस योजना की खास बात ये है कि मध्य प्रदेश सरकार PM Kisan Samman Nidhi के लाभार्थियों को सालाना ₹6000 (₹2000 की तीन किस्तों में) अतिरिक्त देती है। इस तरह केंद्र और राज्य की मदद मिलाकर MP के पात्र किसानों को हर साल कुल ₹12,000 की आर्थिक राहत मिलती है। ये सीधे डीबीटी के जरिए खाते में भेजा जाता है।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो Kisan Status Check बेहद आसान है। सबसे पहले saara.mp.gov.in पोर्टल पर जाएं। यहां ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ टैब पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार डालकर पूरी डिटेल देख सकते हैं। ये प्रोसेस पूरी तरह फ्री है और घर बैठे हो जाती है।

किसानों के लिए वरदान साबित हो रही योजना

Farmer Welfare Scheme के तहत मिल रही इस मदद से किसान फसल खरीद, खाद-बीज और अन्य जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए ये रकम बहुत मायने रखती है। योजना के सफल क्रियान्वयन से MP सरकार ने किसान हितैषी होने का संदेश दिया है।

ये भी पढ़े – CM Kisan Samman Yojana : 18 दिसंबर को 74 लाख खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1000, ऐसे चेक करें स्टेटस

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now