मध्यप्रदेश 21 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की सरकारी खरीद

Jagat Pal

Google News

Follow Us

किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

मध्यप्रदेश किसान समाचार: प्रदेश में चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 21 मार्च 2022 से शुरू होने जा रहा है। सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली है। जी हाँ देशभर में रबी फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। किसानों ने अपनी चना, मसूर एवं सरसों की फसलों को कृषि उपज मंडियों लाना शुरू कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार ने भी किसानों से MSP पर फसलों की खरीदी के लिए पंजीकरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है ।

रबी सीजन 2021-2022 के लिए कृषि विभाग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम में प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिये समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

Read Also : UP Gehu Kharid: 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के लिए किसान पंजीयन

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 के मध्य किसानों से आवेदन माँगे थे, जिसमें गेहूं के लिए पंजीयन अवधि को बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया था । पंजीयन का कार्य पूर्ण ह चूका है और सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से 21 मार्च से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों खरीदने जा रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की किसानों को चना, मसूर एवं सरसों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर बेचने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है, साथ ही जिन किसानों ने पिछले वर्ष पंजीयन करवाया था, वो इस वर्ष मान्य नहीं होगा, उन्हें इस बार फिर से अपना पंजीयन करवाना होगा। किसानों को मंडियों में फसल किस दिन लेकर आनी है उसकी पूर्व सुचना किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिये भेज दी जाएगी।

इस वर्ष चना, मसूर एवं सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कितना है ?

केंद्र सरकार प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए रबी और खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य घोषित किया जाता हैं। इस बार भी सरकार द्वारा 6 रबी फसलों की सरकारी खरीद केे लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य किया जा चूका है। जो की इस प्रकार से है-

ये है, रबी सीजन 2022–23 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिस्ट

  • सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सूरजमुखी का 6015 का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए प्रति क्विंटल है।

नोट: अधिक जानकारी के लिए आगे दिए लिंक पर विजिट करें :- Rabi Crops MSP 2022-23

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment