ताज़ा खबरें:

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी 73,500 के ऊपर, देखें आज के गोल्ड-सिल्वर प्राइस

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price August 28, 2023 : भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते ले पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने व चांदी के दामों में मामूली बढ़त आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज 28 अगस्त को जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट सोने का भाव बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले +10 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ 58,730 रुपये पर खुला । जबकि जेवराती सोने यानी 22 कैरेट का भाव आज +09 रुपये तेज होकर 53,797 रुपये पर खुला।

वहीं अगर सिल्वर की बात करें तो आज 999 शुद्धता चांदी का रेट -04 रुपये प्रति किलो के मामूली बदलाव के साथ 73,691 रुपये प्रति किलों पर खुला।

Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 28-08-2023

ये रहा आज 14 से 24 कैरेट गोल्ड व सिल्वर का दाम…

सोना (शुद्धता)28 अगस्त का रेट25 अगस्त का रेटबदलाव
24K (999)5873058720+10
23K (995)5849558485+10
22K (916)5379753788+09
18K (750)4404844040+08
14K (585)3435734351+06
चांदी भाव (999)7369173695-04

नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।

MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 28 अगस्त 2023

एमसीएक्स वायदा पर आज सोना अक्टूबर वायदा (Gold Price Today) सुबह +45 रुपए की तेज़ी के साथ 58,685 पर खुला, जबकि चांदी सितंबर वायदा +119 रुपये की तेज़ी के साथ 73,668 रुपये पर खुली ।

खबर लिखे जाने (12:45) तक MCX पर सोना अक्टूबर वायदा +90 रुपये की बढ़त के साथ 58,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चाँदी +44 रुपये की तेज होकर 73,593 रुपये पर कारोबार कर रही है ।

सोने-चांदी की वैश्विक कीमतें

कॉमेक्स पर सोने का भाव
आज सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने वैश्विक वायदा भाव +0.14 फीसदी या +2.80 डॉलर की तेज़ी के साथ 1,942.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत

वहीं अगर चांदी के वैश्विक भाव की बात करें तो सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव -0.06 फीसदी या -0.014 डॉलर की गिरावट के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now