ताज़ा खबरें:

Gold Silver Price 10 May: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल! देखें कितना महंगा हुआ सोना

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price 10 May 2024: आज अक्षय तृतीया के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट सहित भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी आई है। यदि आप भी सोना चांदी के जैवरात ख़रीदने या निवेश करने की सोच रहे है, तो उससे पहले आज के ताजा भाव यहाँ देखें…

आज सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर गोल्ड जून कांट्रेक्ट का प्राइस 91 रुपये की तेज़ी के साथ 71730 रुपये पर खुला जो की खबर लिखे जाने के दौरान 906 रुपये की तेज़ी के साथ 72545 रुपये पर कारोबार करता नजर आया । जबकि चांदी जुलाई कांट्रेक्ट का प्राइस आज 231 रुपये की तेजी के साथ 84761 रुपये पर खुला जो की फ़िलहाल 999 रुपये की तेज़ी के साथ 85498 रुपये कारोबार कर रहा है।

अक्षय तृतीया पर सोने चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 1131 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 72633 रुपये जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1036 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 66532 रुपये रहा । वहीं आज चाँदी का भाव 1810 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा होकर 84152 रुपये रहा । आइये एक नजर डाले आज के सोने और चांदी के भाव क्या कुछ रहे…

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 10 May 2024

सोनाचांदी भाव10 मई 202409 मई 2024बदलाव
24 कैरेट सोने का भाव72633 रू71502 रू1131 रू महंगा
23 कैरेट सोने का भाव72342 रू71216 रू1126 रू महंगा
22 कैरेट सोने का भाव66532 रू65496 रू1036 रू महंगा
18 कैरेट सोने का भाव54475 रू53627 रू848 रू महंगा
14 कैरेट सोने का भाव42490 रू41829 रू661 रू महंगा
चांदी का भाव84152 रू82342 रू1810 रू महंगा

नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now