ताज़ा खबरें:

सोने का भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ ₹74,533 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, चांदी में आई गिरावट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Price 23 September 2024: सोना भाव आज सोमवार यानी 23 सितंबर को अपने अब तक के नए ऑल टाइम हाई यानी 74533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की क़ीमत ने इसी साल मई में 74,222 का हाई लगाया था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नई क़ीमत के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 440 रुपए महंगा होकर 74533 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 403 महंगा होकर 68272 रुपए पर आ गया । वहीं आज IBJA पर चांदी का भाव 508 रुपए टूटकर 88409 रुपए प्रति किलो हो गया ।

भारत में 24 कैरेट सोने का भाव (ग्राम में)

23/09/2024 को भारत में सोने की कीमत

1 ग्राम: ₹7,453

8 ग्राम:  ₹ 59,624

---विज्ञापन---

10 ग्राम: ₹ 74,533

100 ग्राम: ₹ 7,45,330

Aaj Ka Sona Bhav 23 September 2024

सोनाचांदी भाव23 सितंबर का भाव20 सितंबर का भावबदलाव
24 कैरेट सोने का भाव₹ 74533₹ 74093₹ +440
23 कैरेट सोने का भाव₹ 74235₹ 73796₹ +439
22 कैरेट सोने का भाव₹ 68272₹ 67869₹ +403
18 कैरेट सोने का भाव₹ 55900₹ 55570₹ +330
14 कैरेट सोने का भाव₹ 43602₹ 43344₹ +258
चांदी का भाव₹ 88409₹ 88917₹ -508

नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।

2024 के लास्ट तक सोने का भाव कहाँ तक जा सकता है ?

बाज़ार के एक्सपर्ट के मुताबिक़ इस साल अंत तक सोना 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now