ताज़ा खबरें:

Sona Bhav 24 September 2024: रिकॉर्ड पीक पर सोने का भाव, चांदी भी हुई महंगी, देखें कितनी आई आज तेजी

Jagat Pal

Follow Us

Gold Rate Today Update: भारत में सोने की कीमतें एक बार फिर अपने ऑल टाइम पहुँच चुकी है । जी हाँ आज मंगलवार 24 सितंबर, 2024 को सोने का भाव 74,764 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए पीक पर पहुंच गया। इससे पहले कल सोने ने इस साल मई में 74,222 के हाई प्राइस को तोड़ते हुए 74,533 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छुआ था।

वहीं अगर चाँदी की बात करें तो आज चाँदी का दाम कल शाम के मुकाबले 312 रुपए महंगी होकर 88,068 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। बता दें कि चांदी ने इस साल 29 मई को 94,280 रुपए प्रति किलो ऑल टाइम हाई लगाया था जिसके बाद से ये नीचे ही बनी हुई है।

Aaj Ka Sona Bhav 24 September 2024

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार आज मंगलवार शाम को कल शाम के मुकाबले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 297 रुपए महंगा होकर 74764 रुपए के ऑल टाइम हाई पर जबकि 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 272 महंगा होकर 68484 रुपए पर पहुंच गया है । वहीं आज चांदी भी 646 रुपए तेज होकर 88402 रुपए प्रति किलो हो गई है ।

सोनाचांदी भाव24 सितंबर का भाव23 सितंबर का भावबदलाव
24 कैरेट सोने का भाव₹ 74764₹ 74467+297 महंगा
23 कैरेट सोने का भाव₹ 74465₹ 74169+296 महंगा
22 कैरेट सोने का भाव₹ 68484₹ 68212+272 महंगा
18 कैरेट सोने का भाव₹ 56073₹ 55850+223 महंगा
14 कैरेट सोने का भाव₹ 43737₹ 43563+174 महंगा
चांदी का भाव₹ 88402₹ 87756+646 महंगी

नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।

2024 के लास्ट तक सोने का भाव कहाँ तक जा सकता है ?

---विज्ञापन---

बाज़ार के एक्सपर्ट के मुताबिक़ इस साल अंत तक सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now