ताज़ा खबरें:

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेंगे 6 हजार की जगह 12 हजार रुपये सालाना

Jagat Pal

Follow Us

MP Farmers News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि किसानों को अब किसान कल्याण योजना के तहत 4000 की जगह सालाना 6000 रुपये मिलेंगे। इस तरह केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) को मिलाकर किसानों को सालाना के कुल 12,000 रुपये मिलेंगे।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ‘समत्व भवन’ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 से सभी पात्र किसानों को 6000 रूपये का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत 2 समान किश्तों में कुल 4 हजार रूपये देने का प्रावधान था।

किसानों को तीन किस्तों में मिलेंगे 6,000 रुपये सालाना
मध्यप्रदेश के किसानों को अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 से एक अप्रैल से 31 जुलाई, एक अगस्त से 30 नवम्बर एवं एक दिसम्बर से 31 मार्च की अवधि में कुल तीन समान किश्तों में कुल छह हजार रूपये का भुगतान किया जाएगा।

---विज्ञापन---

एमपी के किसानों को सालाना मिलेंगे 12,000 रुपये
गौरतलब है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि दे रही, वहीं अब मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रुपये सालाना देने का फ़ैसला किया है। इस तरह एमपी के किसानों को अब प्रति वर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इससे किसानों को अपनी खेती-बाड़ी से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now