ताज़ा खबरें:

बेमौसम बारिश ओलावृष्टि ने डूबोए किसानों के अरमान: खेतों में खड़ा नरमा, कटी बाजरा व मूंग की फसल हुई खराब

Jagat Pal

Follow Us

राजस्थान बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान किसानों की खेतों में खड़ी नरमा फसल तबाह: भोपालगढ़ , बिलाड़ा क्षेत्र के कई गांवों और श्री गंगानगर जिले के सादुलशहर में कल अचानक तेज हवाओं के साथ कुदरत ने किसानों के अरमानों पर बरपाया कहर, प्रदेश के अनेक भागों में हुई इस बेमौसम बरसात के साथ हुई भारी ओलावृष्टि, जगह-जगह बिछी ओलों की चादर, खेतों में नरमा कपास की फसल चुगाई का काम शुरू हो चुका है , वही मूंग, मोठ, बाजरा की फसलें पक्क कर तैयार खड़ी है । कुछ जगहों पर फसलों को काट लिया गया है तो कुछ खेतों में फसलें कटाई के लिए तैयार खड़ी हुई है।

---विज्ञापन---
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान किसानों की खेतों में खड़ी नरमा फसल तबाह
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान किसानों की खेतों में खड़ी नरमा फसल तबाह

ऐसे में कल 26 सितंबर को हुई इस बारिश से कटी हुई फसलों को हुआ भारी नुकसान, खेतों में कटी हुई फसलों और चुगे हुए नरमें को उठाने का भी नही मौका नही मिला, अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बरसात व ओलावर्ष्टि के शुरू होने से धरती पुत्रों को काफी नुकसान हुआ है , ऐसे में किसानों की अपनी फसलों को ले कर हुए नुकसान से चिंताएं बढ़ गई है… मायूस हुए धरती पुत्रों ने कहा : राज रूठा सो रूठा, अब राम भी रूठे… नरमें के अनाज मंडियों के ताजा भाव यहां देखें

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now