किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

बैंक छुट्टी लिस्ट जुलाई 2022: इस महीने 14 दिन रहेंगे बैंक बंद, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Bank Holidays in July 2022 | बैंक हॉलिडे लिस्ट जुलाई 2022 | इस महीने में बैंक की छुट्टी कब कब है? | आज बैंक खुला है नहीं Today | बैंक में छुट्टी कब है? | भारतीय रिज़र्व बैंक – बैंक अवकाश | आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं | Bank ki Chhutti Kab hai

Bank Holidays in July 2022 Complete List : भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI ने जुलाई 2022 में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in July 2022 in India) की सूची जारी कर दी है। इस महीने में अलग-अलग तारीखों को कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में यदि आपको जुलाई महीने में बैंक में कोई जरुरी काम है, तो ब्रांच में जाने से पहले आपको एक बार बैंक अवकाश की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पब्लिश इस लिस्ट (Reserve Bank of India Bank Holidays List July 2022 ) को अवश्य चेक कर लेना चाहिए। ताकि आप बेवजह होने वाली परेशानी से बच सके और समय पर अपना बैंक का काम निपटा सके।

जुलाई के महीने में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

इस पूरे महीने कुल 14 दिन बैंक का कामकाज बंद रहेगा, जिनमे 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां शामिल है। जुलाई माह में पड़ने वाली ये छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि देशभर के अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है। हालांकि इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं जुलाई में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…

Bank Holidays in July 2022 List :- आइए देखते हैं अलग- अलग राज्यों में किस दिन बैंक बंद रहेंगे –

तारीखराज्यबैंकों में अवकाश का कारण
1 जुलाई 2022इंफाल और भुवनेश्वरकांग (रथजात्रा) / रथ यात्रा
3 जुलाई 2022सभी राज्यरविवार
7 जुलाई 2022अगरतलाखारची पूजा
9 जुलाई 2022सभी राज्यईद- उल- अधा (बकरीद), दूसरा शनिवार
10 जुलाई 2022सभी राज्यरविवार
11 जुलाई 2022जम्मू और श्रीनगरईद- उल- अज़ाह
13 जुलाई 2022गंगटोकभानु जयंती
14 जुलाई 2022शिलांगबेह दीनखलाम
16 जुलाई 2022देहरादूनहरेला
17 जुलाई 2022सभी राज्यरविवार
23 जुलाई 2022सभी राज्यचौथा शनिवार
24 जुलाई 2022सभी राज्यरविवार
26 जुलाई 2022अगरतलाकेर पूजा
31 जुलाई 2022सभी राज्यरविवार
स्रोत: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंक हॉलीडे को तीन केटेगिरी में बांटा है. जो की निम्न प्रकार से है..

  1. Holiday under Negotiable Instruments Act
  2. Holiday under Negotiable Instruments Act and Real Time Gross Settlement Holiday और
  3. Banks’ Closing of Accounts शामिल हैं.

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment