ताज़ा खबरें:

Sona Chandi Bhav: सोना चांदी खरीदना हो गया महंगा, जानें प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट Gold की कीमत

Jagat Pal

Follow Us

Sona Chandi Bhav 2 April 2024: भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आज मंगलवार को एक बार फिर तेजी आई है । इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को सुबह सोने का भाव अब तक के ऑल टाइम हाई (Gold All Time High Price in India) 68,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था । हालाँकि शाम को कीमतों में थोड़ी कमी आई और दाम 68,663 रुपये पर बंद हुआ। आइये देखें आज भारत में सोने का दाम क्या चल रहा है?

---विज्ञापन---

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी नई कीमत के अनुसार , आज कल शाम के बंद के मुक़ाबले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट (Gold Price) 154 रुपए की तेजी के साथ 68,817 रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी का भाव (Silver Price) 611 रुपए तेज होकर 75,722रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि चांदी ने पिछले साल, 4 दिसंबर 2023 को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 April 2024

सोना–चांदी2 अप्रैल (सुबह)1 अप्रैल (शाम)बदलाव
24 कैरेट सोने का भाव6881768663+154
23 कैरेट सोने का भाव6854168388+153
22 कैरेट सोने का भाव6303662895+141
18 कैरेट सोने का भाव5161351497+116
14 कैरेट सोने का भाव4025840168+90
चांदी का भाव7572275111+611

नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।

---विज्ञापन---

MCX Silver Gold Price 2 April 2024

MCX कमोडिटी वायदा पर आज 2 अप्रैल को गोल्ड-सिल्वर तेजी के साथ खुला । खबर लिखे जाने के दौरान सोने का अप्रैल कांट्रेक्ट 296 रुपये की तेजी के साथ 68,585 रुपये और जून कांट्रेक्ट 504 रुपये की तेजी के साथ 68,835 पर कारोबार कर रहा था । 

जबकि चांदी का मई वायदा 1210 रुपये प्रति किलों के उछाल के साथ 76,742 रुपये पर कारोबार करता नजर आया ।

ऐसे जाने सोने चांदी का ताजा भाव

आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now