ताज़ा खबरें:

सोने में तूफानी तेजी! 24 कैरेट ₹1.45 लाख के पार, चांदी भी उछली,चेक करें आज का भाव

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Gold Silver Price : आपने अगर आज सोना खरीदने का प्लान बनाया है, तो जरा रुकिए। बुलियन बाजार ने आज तेजी की रफ्तार पकड़ ली है। 5 अगस्त, बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी दोनों जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के आंकड़ों की मानें तो 24 कैरेट सोना आज ₹2,760 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। चांदी में भी उछाल कम नहीं रहा, ₹5,927 प्रति किलो की बढ़त।

वैश्विक बाजार में में भी सोना करीब 3.80 फ़ीसदी से ज़्यादा की तेज़ी के साथ 4233 डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी 4 फ़ीसदी के उछाल के साथ करीब 61.90 डॉलर प्रति औंस करीब कारोबार कर रहा है ।

अगर आप ज्वैलरी खरीदने वाले हैं, शादी की तैयारी कर रहे हैं, या फिर निवेश के नजरिए से सोना-चांदी देख रहे हैं -यह खबर आपके काम की है।

आज सोना कितना महंगा हुआ, पूरी लिस्ट देखिए

धातु / शुद्धता05 अगस्त 2026 का भावआज का बदलाव
गोल्ड 999 (24K)₹1,45,626+₹2,760
गोल्ड 995₹1,45,043+₹2,749
गोल्ड 916 (22K)₹1,33,393+₹2,528
गोल्ड 750 (18K)₹1,09,220+₹2,070
गोल्ड 585 (14K)₹85,191+₹1,614
सिल्वर 999 (1 किलो)₹2,24,562+₹5,927
प्लैटिनम 999₹60,062+₹710

(यह भाव प्रति 10 ग्राम है, चांदी का रेट प्रति किलो है)

चांदी और प्लैटिनम में भी दिखी मजबूती

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी आज निवेशकों को चौंकाया। एक किलो चांदी का भाव ₹5,927 बढ़कर ₹2,24,562 पर जा पहुंचा। यह बढ़त सोने के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से भी अच्छी-खासी मानी जा रही है।

प्लैटिनम को भी हल्की तेजी का साथ मिला। यह ₹710 चढ़कर ₹60,062 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। तीनों कीमती धातुओं में साथ-साथ तेजी, यह संकेत है कि बाजार में सेफ हेवन एसेट की मांग बढ़ रही है।

आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

शादी-ब्याह के सीजन में महंगाई की मार :- अगस्त-सितंबर में शादियों की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में सोने के दाम बढ़ना सीधा आपकी बजट प्लानिंग पर असर डालेगा। 10 ग्राम गहनों पर ही अब आपको ढाई-तीन हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे, और यह सिर्फ शुद्ध सोने की कीमत है। GST और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ेगा।

निवेशकों के लिए क्या संकेत :- जिन लोगों ने पहले से गोल्ड में निवेश कर रखा है, उनके लिए यह अच्छी खबर है। सोने में लगातार तेजी का मतलब है पोर्टफोलियो की वैल्यू बढ़ना। लेकिन नए निवेशक अभी थोड़ा रुककर बाजार का रुख देख सकते हैं।

दाम क्यों बढ़े, क्या रही वजह

आज 5 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Comex) में मजबूती, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में नरमी और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण सोने और चांदी के दामों में उछाल आया है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोना ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.27 लाख प्रति किलोग्राम के ऊपर ट्रेड करती नजर आई। घरेलू बाजार में इसका असर सीधा दिखता है। आने वाले दिनों में अगर वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा, तो घरेलू रेट में भी बदलाव की गुंजाइश बनी रहेगी।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now