रिकॉर्ड तोड़ गिरावट: सोना ₹6865 टूटा, चांदी 11% लुढ़की—IBJA ने जारी किए ताजा भाव
Sona Chandi Price: आज हफ़्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (30 जनवरी 2026) सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना महज़ एक दिन में ₹6,865 टूटकर ₹1,68,475 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं MCX Silver ने तो सीधे 11% की गिरावट दिखाई और ₹43,000 से ज़्यादा लुढ़ककर ₹3,57,163 प्रति किलो पर पहुँच गई। इससे पहले कल एमसीएक्स पर एक किलो चांदी का भाव ₹4,20,048 पर ऑल-टाइम हाई था, आज वही ₹3,57,000 के स्तर पर कारोबार करता नज़र आ रही है । वहीं प्लैटिनम की बात करें तो इसमें भी ₹8,287 की बड़ी गिरावट दाई है ।
IBJA के ताजा भाव: सोने में ₹6,865 की गिरावट
IBJA ने सुबह के भाव जारी किए हैं, जो कल शाम के मुकाबले काफी नीचे हैं। अगर आप Gold Jewelry खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आज के ताज़ा रेट्स पर एक नज़र जरूर डाल लें:
IBJA के अनुसार Gold Silver Price (30 January 2026)
| धातु | 30 जनवरी (₹/10 ग्राम) सुबह | 29 जनवरी (₹/10 ग्राम) शाम | बदलाव (₹) |
| 24K सोना (₹/10 ग्राम) | ₹168475 | ₹175340 | ₹6865 गिरावट |
| 23K सोना (₹/10 ग्राम) | ₹167800 | ₹174638 | ₹6838 गिरावट |
| 22K सोना (₹/10 ग्राम) | ₹154323 | ₹160611 | ₹6288 गिरावट |
| 18K सोना (₹/10 ग्राम) | ₹126356 | ₹131505 | ₹5149 गिरावट |
| 14K सोना (₹/10 ग्राम) | ₹98558 | ₹102574 | ₹4016 गिरावट |
| 999 चांदी (₹/किलोग्राम) | ₹357163 | ₹379988 | ₹22825 गिरावट |
| Platinum 999 (₹/10 ग्राम) | ₹80465 | ₹88752 | ₹8287 गिरावट |
MCX पर चांदी 11% टूटी
Multi Commodity Exchange यानी MCX पर तो हाल और भी खराब रहा। खबर लिखे जाने तक चांदी ₹3,57,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जो कल के ₹4,20,048 के मुकाबले ₹63,000 से ज़्यादा कम है।
इससे पहले कल शाम को ही MCX पर चांदी ₹3,99,893 पर बंद हुई थी, लेकिन आज मार्केट ओपन होते ही गिरावट का दौर शुरू हो गया।
सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है। कल ₹1,80,779 के ऑल-टाइम हाई पर पहुँचने वाला सोना आज एमसीएक्स पर ₹1,62,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गयाहै यानी ₹18,579 की भारी गिरावट।
अंतरराष्ट्रीय बाजार: COMEX पर भी हाहाकार
International Gold Market में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है । COMEX Gold $5,078.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि कल यह $5,500 के पार था।
वहीं सिल्वर की बात करें तो COMEX Silver $103.57 प्रति औंस पर कारोबार हो रहा है, जो कल के $119 से काफी नीचे है। इस तरह ग्लोबल और लोकल, दोनों मार्केट्स में Dollar Strength का असर साफ़ दिख रहा है।
क्यों हुई यह गिरावट? डॉलर और मुनाफावसूली
इस Gold Silver Price Crash के पीछे दो बड़े कारण हैं।
पहला, US Dollar Index की मजबूती। जब डॉलर मजबूत होता है, तो Safe Haven Assets की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है।
दूसरा, Profit Booking जनवरी में चांदी 62% और सोना 24% चढ़ चुके थे। ऐसे में बड़े निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया।
हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि Geopolitical Tensions अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में Safe Haven Investment की डिमांड फिर बढ़ सकती है और कीमतें ऊपर भी जा सकती हैं।
निवेशक क्या करें?
अगर आप Sovereign Gold Bonds, ETF या फिजिकल गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह गिरावट एक मौका हो सकता है। लेकिन Gold Trading करने वाले सावधान रहें, अभी अस्थिरता जारी रहेगी।
Silver Investment में तो आज 11% की गिरावट आई है, लेकिन याद रखें कि यह महीना अब भी चांदी के लिए ऐतिहासिक है। ₹3,57,000 का स्तर अगर टूटता है, तो और गिरावट आ सकती है, वरना यहाँ से रिकवरी भी संभव है।
FAQs
Q1: आज 24K सोने का रेट क्या है?
A: IBJA के अनुसार 30 जनवरी 2026 को 24K सोना ₹1,68,475 प्रति 10 ग्राम पर है, जो कल ₹1,75,340 से ₹6,865 कम है।
Q2: आज चांदी कितनी सस्ती हुई है?
A: 999 चांदी IBJA रेट्स में ₹22,825 गिरकर ₹3,57,163 प्रति किलो हो गई है, जबकि MCX पर 11% की गिरावट देखी गई।
Q3: गोल्ड सिल्वर में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
A: मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार Dollar Strength और निवेशकों द्वारा Profit Booking। जनवरी में रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफा वसूली हो रही है।
Q4: क्या अभी सोना खरीदना सही है?
A: अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो यह स्तर बेहतर हो सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में और गिरावट का जोखिम है।
Q5: आज Platinum का भाव क्या है?
A: Platinum 999 ₹80,465 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कल ₹88,752 से ₹8,287 कम है।
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई जानकारी (सोना-चांदी के दाम, बाजार विश्लेषण और भविष्य के अनुमान) केवल IBJA, MCX और अन्य वित्तीय स्रोतों से प्राप्त ताजा डेटा पर आधारित है और इसे वित्तीय सलाह या निवेश सिफारिश के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
किसी भी वित्तीय साधन में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। कीमतें बाजार की अस्थिरता के कारण तेजी से बदल सकती हैं और पिछला प्रदर्शन (Past Performance) भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता। पाठकों से अनुरोध है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार, ब्रोकर या अन्य योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
लेखक और प्रकाशन किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, लाभहानि या नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे जो इस जानकारी के उपयोग से उत्पन्न हो सकते हैं। कृपया अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम लेने की क्षमता का आकलन स्वयं करें।












