ताज़ा खबरें:

Gold Price : सोना चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज का 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Jagat Pal

Follow Us

Gold Price: सोना चांदी भाव में आज 28 फरवरी 2025 को गिरावट रही । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुतबिक आज शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 537 रुपए टूटकर 85,056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस 492 रुपए की गिरावट के साथ 77,911 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने ने 19 फरवरी को 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। ऐसे में सोना आज अपने ऑलटाइम हाई से 1,677 रुपए सस्ता हो गया है।

वहीं चांदी भी आज 1,568 रुपए सस्ती होकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गई। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति का बनाया था । फ़िलहाल चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 5671 रुपये प्रति किलों नीचे कारोबार कर रही है।

ये रहा, आज सोने-चांदी का ताजा भाव 28 फरवरी 2025

सोना चांदी28 फरवरी 202527 फरवरी 2025बदलाव
सोना (24K) भाव8505685593537 गिरावट
सोना (23K) भाव8471585250535 गिरावट
सोना (22K) भाव7791178403492 गिरावट
सोना (18K) भाव6379264195403 गिरावट
सोना (14K) भाव4975850072314 गिरावट
चांदी (999) भाव93480950481568 गिरावट

देश के महानगरों में सोने का रेट

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹79,750₹86,990
मुंबई₹79,600₹86,840
कोलकाता₹79,600₹86,840
चेन्नई₹79,600₹86,840

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर मौजूदा परिस्थितियां बनी रहती हैं और डॉलर में कमजोरी आती है, तो इस साल सोने की कीमतें ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

---विज्ञापन---

निवेश से पहले बाजार विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें!

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now