ताज़ा खबरें:

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता: बजट के दिन 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की कटौती

Jagat Pal

Follow Us

LPG Cylinder Price: आज 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 का बजट पेश किया। इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आम जनता को राहत देते हुए कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।

तेल कंपनियों ने आज 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो भर वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1804 से घटकर 1797 रुपये हो गई है। यह बदलाव पूरे देश में 1 फरवरी से ही लागू हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं।

हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कदम कमर्शियल उपयोगकर्ताओं को राहत देने के लिए उठाया गया है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

Commercial LPG Gas Cylinder Price : Applicable from February 1st, 2025

शहरनया रेट (1 फरवरी 2025)पुराना रेट (1 जनवरी 2025)बदलाव
दिल्ली1797180407 रुपये कटौती
कोलकाता1907191104 रुपये कटौती
मुंबई1749.5017566.50 रुपये कटौती
चेन्नई1959.5019666.50 रुपये कटौती

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस बार भी स्थिर

---विज्ञापन---

इस बार भी तेल कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट iocl पर जारी नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट में ही मिलेगा। ये है देश के प्रमुख चार महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा दाम …

  • दिल्ली में 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹803
  • कोलकाता में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट ₹829
  • मुंबई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का प्राइस ₹802.50
  • चेन्नई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम ₹818.50

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस 

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now