ताज़ा खबरें:

सोने ने आज फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, चांदी में भी तगड़ा उछाल, देखें ताजा रेट और तेजी के कारण

Jagat Pal

Follow Us

Gold Silver Price : आज, 24 जनवरी को, सोना अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 391 रुपए बढ़कर 80,430 रुपए हो गया है। इससे पहले गुरुवार शाम को इसका दाम 80,039 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, आज चांदी की कीमतों भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी का भाव आज 632 रुपए बढ़कर 91,265 रुपए प्रति किलो हो गया है ।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 22 जनवरी को सोने ने 80,194 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई लगाया था।

ये है, आज सोने-चांदी का ताजा भाव

धातु24 जनवरी 202523 जनवरी 2025परिवर्तन (₹)
सोना (24K) भाव8043080039+391
सोना (23K) भाव8010879719+389
सोना (22K) भाव7367473316+358
सोना (18K) भाव6032360029+294
सोना (14K) भाव4705246823+229
चांदी (999) भाव9126590633+632

सोने में उछाल: 24 दिन में ₹4,268 महंगा

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। जनवरी के 24 दिनों में इसमें 4,268 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

चार महानगरों में सोने के ताजा भाव

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹75,700₹82,570
मुंबई₹75,550₹82,420
कोलकाता₹75,550₹82,420
चेन्नई₹75,550₹82,420

सोने की कीमत में बढ़ोतरी के 5 प्रमुख कारण

  1. जियोपॉलिटिकल तनाव: अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
  2. ब्याज दरों में कटौती: अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आगे संभावित कटौती से सोने की मांग बढ़ी है।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी: रुपये की कमजोरी से सोना महंगा हो गया है।
  4. महंगाई का प्रभाव: बढ़ती महंगाई के चलते निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
  5. शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव: शेयर बाजार में अनिश्चितता के कारण गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है।

क्या करें निवेशक?

सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए निवेशकों के लिए यह सही समय हो सकता है कि वे सोने में निवेश पर विचार करें। हालांकि, बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि के दृष्टिकोण से निवेश करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now