ताज़ा खबरें:

क्या सरसों में तेजी रहेगी जारी या आएगी गिरावट? देखें साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट 27 मई 2024

Jagat Pal

Follow Us

सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 27 मई 2024 (Sarso Teji Mandi Report): सरसों के भाव में बीते दो हफ्तों से शानदार तेजी देखने को मिल रही है। कृषि उपज मंडियों में सरसों के भाव इस समय MSP के ऊपर पहुंच गये है। पिछले हफ़्ते की बात करे तो सोमवार जयपुर सरसों 5925/50 रुपये पर खुला था जो की शनिवार शाम 6100 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग बनी रहने से +150 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज हुआ, निचले स्तरों से 800-900 रुपये की तेजी के बाद सरसों में मुनफावसूली के संकेत।

---विज्ञापन---

Sarso Teji Mandi Report 27 May 2024

  • सप्ताह के पहलें 3-4 दिन में 300 रुपये की बढ़त के बाद सरसो में ऊपरी स्तरों से 100-150 की गिरावट
  • हाफेड द्वारा सरसो बिकवाली की खबर ने बाजार में एक डर का माहौल पैदा कर दिया।
  • जानकारों के मुताबिक़ हाफेड द्वारा बिकवाली से सरसों भाव में अभी बड़ी मंदी की सम्भावना नहीं।
  • हाफेड ने मात्र 21000 टन सरसो बिकवाली का टेंडर जारी किया है जो बड़ी मात्रा नहीं है।
  • एक तरफ़ा तेजी के चलते जो तेजी जुलाई अंत तक आने की उम्मीद थी वो मई में ही पूरी हो गयी।
  • सरकारी एजेंसियों के पास कुल मिलाकर 24.68 लाख टन स्टॉक पड़ा हुआ है।
  • इतने बड़े स्टॉक के चलते इन स्तरों से सरसो में एक तरफा और बड़ी तेजी की संभावना कम।
  • 300-350 रुपये की बढ़त की गुंजाइष है लेकिन उसके पहले करेक्शन आने से बाजार की मजबूती बनी रहेगी।
  • सरसो तेल में भी इस सप्ताह 5-6 रुपये/किलो की तेजी आयी लेकिन डिमांड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखि गयी।
  • बड़ी कंपनियों ने अपना स्टॉक इस तेजी में खाली कर लिया है।
  • निचले स्तरों से सरसो में बड़ी तेजी के बाद इन स्तरों पर किसान की बिकवाली बढ़ेगी।
  • शार्ट टर्म 150-250 का करेक्शन देखने को मिल सकता है लेकिन अब भी सरसो में ध्यान मजबूती का।
  • नाफेड के पास ऊँचा स्टॉक तेजी के बाद मुनफवसूली के चलते अब यहाँ से जो भी बढ़त मिल जाये उसमे बचा हुआ स्टॉक खाली करना चाहिए और उसके बाद ट्रेडिंग पर ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now