Gold Silver Price 10 May 2024: आज अक्षय तृतीया के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट सहित भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी आई है। यदि आप भी सोना चांदी के जैवरात ख़रीदने या निवेश करने की सोच रहे है, तो उससे पहले आज के ताजा भाव यहाँ देखें…
आज सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर गोल्ड जून कांट्रेक्ट का प्राइस 91 रुपये की तेज़ी के साथ 71730 रुपये पर खुला जो की खबर लिखे जाने के दौरान 906 रुपये की तेज़ी के साथ 72545 रुपये पर कारोबार करता नजर आया । जबकि चांदी जुलाई कांट्रेक्ट का प्राइस आज 231 रुपये की तेजी के साथ 84761 रुपये पर खुला जो की फ़िलहाल 999 रुपये की तेज़ी के साथ 85498 रुपये कारोबार कर रहा है।
अक्षय तृतीया पर सोने चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 1131 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 72633 रुपये जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1036 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 66532 रुपये रहा । वहीं आज चाँदी का भाव 1810 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा होकर 84152 रुपये रहा । आइये एक नजर डाले आज के सोने और चांदी के भाव क्या कुछ रहे…
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 10 May 2024
सोना–चांदी भाव | 10 मई 2024 | 09 मई 2024 | बदलाव |
---|---|---|---|
24 कैरेट सोने का भाव | 72633 रू | 71502 रू | 1131 रू महंगा |
23 कैरेट सोने का भाव | 72342 रू | 71216 रू | 1126 रू महंगा |
22 कैरेट सोने का भाव | 66532 रू | 65496 रू | 1036 रू महंगा |
18 कैरेट सोने का भाव | 54475 रू | 53627 रू | 848 रू महंगा |
14 कैरेट सोने का भाव | 42490 रू | 41829 रू | 661 रू महंगा |
चांदी का भाव | 84152 रू | 82342 रू | 1810 रू महंगा |
नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।