ताज़ा खबरें:

महंगाई से राहत: जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.10 फीसदी पर, ये रही वजह

Jagat Pal

Follow Us

Retail Inflation in January 2024: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर निकल कर आई है, दरअसल जनवरी 2024 में खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महंगाई की दर जनवरी 2024 में घटकर 5.10 फीसदी पर आ गई है। जो की बीते 3 महीनों में यह सबसे निचला स्तर है। इससे पहले दिसंबर 2023 में यह 5.69 फीसदी पर थी। जबकि जनवरी 2023 में यह 6.52 फीसदी पर थी।

---विज्ञापन---

RBI को मिला खुदरा मुद्रास्फीति को 4 फीसदी रखने का टारगेट

आँकड़ों के मुताबिक़ साल 2023 के जुलाई महीने में मुद्रास्फीति की दर सबसे अधिक 7.44 फीसदी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की वृद्धि दर इस साल जनवरी में 8.3% रही जो दिसम्बर 2023 में 9.53% से कम है। बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को खुदरा मुद्रास्फीति को 2% घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी पर रखने लक्ष्य मिला हुआ है।

खाने-पीने की चीजें हुई सस्ती

जनवरी 2024 में मुद्रास्फीति में आई गिरावट का कारण खाने-पीने की वस्तुओं के रेट में आई गिरावट को माना जा रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि खुदरा महंगाई की दर 2% की घटी और बढ़ी के साथ 4% पर बनी रहे। जनवरी में सब्जियों की कीमतों में 4.2% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर देखा जाये तो खाने पीने के सामान की क़ीमतों में दिसंबर 2023 में 9.53 फीसदी की तुलना में जनवरी 2024 में 8.30 फीसदी रही।

दिसंबर की तुलना में जनवरी में सब्जियों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी में सब्जियों की महंगाई दर 27.6% से घटकर 27% पर आ गई। दूसरी ओर, ईंधन और बिजली की महंगाई दर -0.60% हो गई है, जो दिसंबर में -0.77% थी।

---विज्ञापन---
  • खाद्य महंगाई दर 9.5% से घटकर 8.3% पर आ गई
  • ग्रामीण महंगाई दर 5.93% से घटकर 5.34% पर आ गई
  • शहरी महंगाई दर 5.46% से घटकर 4.92% पर आ गई

वित्त वर्ष 2023-2024 में अब तक रिटेल महंगाई दर 

महीनारिटेल महंगाई दर
अप्रैल 20234.70%
मई 20234.25%
जून 20234.81%
जुलाई 20237.44%
अगस्त 20236.83%
सितंबर 20235.02%
अक्टूबर 20234.87%
नवंबर 20235.55%
दिसंबर 20235.69%
जनवरी 20245.10%

एनएसओ ने जारी किये आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और जनवरी 2024 के महीने के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्र के लिए संबंधित उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) जारी किया। Nso के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.10 फीसदी हो गई।

PRESS RELEASE : यहाँ से डाउनलोड करें आँकड़ों की पूरी पीडीएफ फाइल

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now